Heat Wave Alert MP: अप्रैल में ही जून का एहसास, 44 के पार पहुंचा पारा, आज इन जिलों के लिए लू का अलर्ट

By
On:

Heat Wave Alert MP: मध्यप्रदेश में इन दिनों सूर्य देव प्रचंड गर्मी उगल रहे हैं। यही कारण है कि अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में ही जून का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार जा चुका है। कई जिले लू की चपेट में है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में लू चलने और गर्म रात्रि रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 8 अप्रैल को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटों में रतलाम, मंडला, गुना और नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा। धार और सागर में गर्म रात रही। अधिकतम तापमान इंदौर, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.8 से 2.9 डिग्री सेल्सियस और भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.6 से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे।

अधिकतम तापमान की यह है स्थिति (Heat Wave Alert MP)

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा रतलाम में 44, गुना में 43, सागर में 42.6 और धार में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 36.4, सीधी में 37.8, नरसिंहपुर में 38.4, सिंगरौली के देवरा व शिवपुरी में 39 और रीवा में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात में भी नहीं मिल रही राहत (Heat Wave Alert MP)

दिन ही नहीं बल्कि रातें भी बेहद गर्म बनी हुई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सीधी में 17.2, छतरपुर के नौगांव में 18.2, उमरिया में 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सागर में 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा धार व खंडवा में 26.4, खरगौन में 25.4, शिवपुरी में 25.3, देवास के कन्नौद व रतलाम में 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बैतूल में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी (Heat Wave Alert MP)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को धार और सागर जिले में लू चलेगी वहीं रात भी बेहद गर्म रहेगी। इसके अलावा रतलाम, मंदसौ, नीमच, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं लू चलेगी। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इनके अलावा विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, उज्जैन, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, पांढुर्णा जिलों में लू चलेगी। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (Heat Wave Alert MP)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment