PM Swanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना ने संवार दी जिंदगी, अब दूसरों को भी दे रहे रोजगार

By
On:

PM Swanidhi Yojana: लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। यदि इन योजनाओं का लाभ लिया जाए और निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत की जाए तो जिंदगी संवरने में देर नहीं लगती है। एक छोटी सी मदद भी बड़ा सहारा बन सकती है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली निवासी रमेश धुर्वे इसी बात के आदर्श उदाहरण है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिली मदद के जरिए उन्होंने न केवल खुद को मजबूत बनाया, बल्कि आज वे 4 और लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। ऐसा करने में वे इसलिए सफल हो पाए क्योंकि उन्होंने बेहद व्यवस्थित रूप से योजना में मिली मदद का उपयोग किया। (PM Swanidhi Yojana)

कभी थी केवल एक सिलाई मशीन (PM Swanidhi Yojana)

रमेश धुर्वे एक समय पर केवल एक सिलाई मशीन से काम करते थे। सीमित साधनों और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा था। रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्हें नगर परिषद चिचोली द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी दी गई। (PM Swanidhi Yojana)

पहली बार में 10 हजार का ऋण (PM Swanidhi Yojana)

इस योजना के अंतर्गत रमेश ने आवेदन किया और बिना किसी गारंटी, न्यूनतम दस्तावेजों के आधार पर प्रथम ट्रेंच में 10 हजार का ऋण प्राप्त किया। इस ऋण की किस्त बैंक जाने की आवश्यकता के बिना, सीधे उनके खाते से स्वत: कटती रहीं। समय पर किश्त चुकाने पर उन्हें द्वितीय ट्रेंच में 20 हजार तथा तृतीय ट्रेंच में 50 हजार का ऋण भी प्राप्त हुआ। (PM Swanidhi Yojana)

वित्तीय सहायता से व्यवसाय विस्तार (PM Swanidhi Yojana)

इस वित्तीय सहायता से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। अब रमेश धुर्वे के पास चार सिलाई मशीनें हैं और उन्होंने चार अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनकी आमदनी अब स्थिर है और वे नियमित रूप से बचत भी कर पा रहे हैं। (PM Swanidhi Yojana)

आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास (PM Swanidhi Yojana)

रमेश धुर्वे बताते हैं कि स्वनिधि योजना ने मुझे न केवल आर्थिक मजबूती दी, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया। अब मैं न सिर्फ अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रहा हूं, बल्कि दूसरों को भी साथ लेकर चल रहा हूं। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। (PM Swanidhi Yojana)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment