Sugarcane prices 2025: किसानों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गए गन्ने के दाम, पहली बार मिलेगी इतनी कीमत

By
On:

Sugarcane prices 2025: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले की प्रमुख श्रीजी शुगर एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड (श्रीजी शुगर मिल) सोहागपुर (बैतूल) महाशिवरात्रि और होली पर्व का तोहफा किसानों को दिया है। इन त्योहारों के उपलक्ष्य में शुगर मिल ने गन्ना के दामों में बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले के मुकाबले अब किसानों को ज्यादा कीमत मिलेगी।

शुगर मिल के डायरेक्टर अभिषेक गोयल ने बताया कि महाशिवरात्रि और होली के उपलक्ष्य में मिल द्वारा गन्ने के दाम में इजाफा किया गया है। अब 15 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक किसानों को गन्ने के दाम 370 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। इसके बाद 25 फरवरी से 4 मार्च तक इसमें 10 रुपये की और बढ़ोतरी की जाएगी। जिससे गन्ना किसानों को 380 रुपये प्रति क्विंटल कीमत प्राप्त होगी।

इतनी कीमत किसानों को पहली बार मिलेगी (Sugarcane prices 2025)

श्री गोयल ने बताया कि गन्ने की कीमत इतने पर ही नहीं ठहरेंगी बल्कि इसके बाद भी बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद 5 मार्च से 14 मार्च तक गन्ने के दाम 390 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद एक बार और दाम में बढ़ोतरी की जाएगी। 15 मार्च 2025 से मिल बंद होने तक किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने की कीमत प्रदान की जाएगी। गन्ने की इतनी कीमत किसानों को पहली बार मिलेगी।

पहले की घोषणा के मुकाबले ज्यादा कीमत (Sugarcane prices 2025)

श्री गोयल ने बताया कि मिल ने सत्र की शुरूआत में जो दाम घोषित किए थे, उससे ज्यादा दाम अभी मिलेंगे। पूर्व में 380 रुपये की कीमत 10 मार्च से मिलना था और आखिर तक यही कीमत मिलना था। लेकिन, अब यह कीमत 25 फरवरी से ही मिल सकेगी। इसके बाद 20 रुपये और ज्यादा भी प्रदान किए जाएंगे। इससे किसानों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि इस सत्र में गन्ने की कीमत 340 रुपये से प्रारंभ हुई थी।

किसानों का ज्यादा लाभ ही हमारा उद्देश्य (Sugarcane prices 2025)

श्री गोयल ने बताया कि हमारा उद्देश्य हमारे गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्रदान करना है। इसलिए पूर्व की घोषणा के विपरीत बीच सत्र में किसानों को गन्ने की और ज्यादा कीमत देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा भी किसान भाइयों को और भी कई तरह से लाभ पहुंचाया जाता है।

कटाई और परिवहन में मिलेगा पूरा सहयोग (Sugarcane prices 2025)

श्री गोयल ने किसानों से अपील की है कि वे बढ़ते हुए गन्ना मूल्य का लाभ उठाते हुए अपना गन्ना श्रीजी शुगर मिल में ही सप्लाई करना सुनिश्चित करें। मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना कटाई और परिवहन में आपको पूरा सहयोग किया जाएगा। पूरे गन्ने की कटाई के बाद ही मिल बंद होगी। इसलिए किसान भाई अपनी गन्ने की फसल औने-पौने दामों पर इधर-उधर देकर अपना नुकसान न कराएं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment