गर्मी के दिनों में करें बिना खर्चे की यह खेती, 3 महीने में लाखों की कमाई का सुनहरा मौका

By
On:

क्या आप कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने वाला व्यवसाय ढूंढ रहे हैं? तो पुदीने की खेती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आजकल हर्बल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, और पुदीना उनमें से एक प्रमुख फसल है। इसकी खेती से आप सिर्फ 3 महीनों में लाखों रुपए कमा सकते हैं।

पुदीना एक बहुउपयोगी फसल

पुदीना को पेपरमिंट, मिंट, और सुन्धी तपत्र जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह एक बहुउपयोगी पौधा है। इसका उपयोग दवाइयों, तेल, सौंदर्य उत्पादों, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने में होता है। भारत पुदीने के तेल का एक बड़ा उत्पादक है, और यहाँ से तेल निकालकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है।

पुदीने की खेती कैसे करें?

पुदीने की खेती के लिए अच्छी सिंचाई व्यवस्था का होना जरूरी है। इसकी फसल फरवरी से मध्य अप्रैल तक लगाई जाती है और जून में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। पुदीने की फसल को हल्की नमी की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे हर 8 दिन में सिंचाई करनी चाहिए। जून में साफ मौसम देखकर इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। प्रति हेक्टेयर लगभग 125-150 किलो तेल पुदीने से प्राप्त किया जा सकता है।

कम लागत में तगड़ी कमाई का जरिया

पुदीने की खेती एक नकदी फसल है। इसकी लागत बहुत कम होती है और फसल 90 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में पुदीने की फसल लगाने में 20,000 से 25,000 रुपये का खर्च आता है। बाजार में पुदीने की कीमत लगभग 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो होती है। जिससे कटाई के बाद पुदीने की फसल से 1 लाख रुपये तक की आमदनी होती है। इसीलिए किसान इस फसल को ‘हरी सोना’ भी कहते हैं। मात्र 3 महीनों में आप 3 गुना तक कमाई कर सकते हैं।

पुदीने की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

पुदीने की खेती के लिए मिट्टी का pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी पत्तियों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। भारत में इसकी खेती राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब जैसे कई राज्यों में होती है। उत्तर प्रदेश के बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और लखनऊ जिलों में इसकी सबसे ज्यादा पैदावार होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment