Dhan Kharidi MP 2025: मध्यप्रदेश में किसानों के खातों में पहुंचे 5005 करोड़ रुपये, अभी और मिलेंगे

By
On:

Dhan Kharidi MP 2025: भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक प्रदेश में 5 लाख 61 हजार 627 किसानों से 36 लाख 50 हजार 736 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा।

धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 5005 करोड़ 21 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों के खातों में धान खरीदी की राशि करना लगातार जारी है। इसलिए अभी किसानों के खातों में और भी राशि पहुंचेगी।

इन जिलों में इतनी हुई धान खरीदी

प्रदेश के बालाघाट में 4 लाख 79 हजार 736, सतना 3 लाख 65 हजार 232, कटनी 3 लाख 59 हजार 282, रीवा 3 लाख 16 हजार 182, जबलपुर 3 लाख 9 हजार 800, सिवनी 2 लाख 46 हजार 195, मण्डला 1 लाख 74 हजार 498, शहडोल 1 लाख 67 हजार 130, मैहर 1 लाख 44 हजार 414, नर्मदापुरम् 1 लाख 37 हजार 855, सिंगरौली 1 लाख 24 हजार 349, पन्ना 1 लाख 23 हजार 164, उमरिया 1 लाख 9 हजार 840, सीधी 1 लाख 4 हजार 139, अनूपपुर 83 हजार 107, मऊगंज 83 हजार 73, दमोह 72 हजार 128, नरसिंहपुर 66 हजार 952, डिंडोरी 53 हजार 393, रायसेन 36 हजार 617, बैतूल 36 हजार 59, सीहोर 29 हजार 809, सागर 14 हजार 192, छिन्दवाड़ा 9 हजार 581, भिंड 1325, विदिशा 1040, हरदा 960, शिवपुरी 542, मुरैना 68, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

सीएम बोले- समय पर हो भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रहे धान उपार्जन कार्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय पर उपार्जित धान की राशि प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में एक बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा एवं प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी से धान उपार्जन के संबंध में चर्चा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment