Weather Update MP: गर्मी के तांडव के बीच 9 और 10 अप्रैल को फिर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

By
On:

Weather Update MP: मध्यप्रदेश में एक ओर सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। वहीं दूसरी ओर 8 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा और यहां मौसम का मिजाज बदलेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में 9 और 10 अप्रैल को बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 6 अप्रैल को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि मध्यप्रदेश के कुछ संभागों में जहां पहले ही अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जबलपुर संभाग के जिलों में भी कल अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

अभी प्रदेश में तापमान की यह स्थिति (Weather Update MP)

  • हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के बाद मौसम खुलने पर तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। नर्मदापुरम में शनिवार को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा खजुराहो में 41.6, रतलाम में 41.5, दमोह में 40.5 और बड़वानी के तालुन में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी खासा इजाफा हुआ है। सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं सीधी में 15.8, शहडोल के कल्याणपुर में 16, उमरिया में 17.5 और नरसिंहपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान वाले जिले देखें तो धार में 26, सागर में 24.5, खंडवा में 24.4, देवास के कन्नौद में 24.3 और खरगौन में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जाहिर है कि दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है।

आगामी दिनों में इन जिलों में होगी बारिश (Weather Update MP)

इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी जिले में बारिश की संभावना है। इसी तरह 10 अप्रैल को श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश होने की संभावना है।

यहां देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (Weather Update MP)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment