पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 18 march)। आज का सुविचार… संसार में अपना स्थान बनाने के लिये त्याग बहुत आवश्यक है। जैसे…. एक फूल को सबका प्रिय बनने के लिए खुशबू तो लुटानी ही पड़ती है…!!!
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 18 मार्च 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- चतुर्थी 22:08:43,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 05 चैत्र गते,
नक्षत्र- स्वाति 17:50:49, पश्चात-विशाखा,
योग- व्याघात 16:42:33, पश्चात-हर्षण,
करण- बव 08:51:02, पश्चात-बालव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:28:33,
सूर्यास्त- 18:29:58,
दिन काल- 12:01:25,
रात्री काल- 11:57:25,
चन्द्रास्त- 08:20:12,
चंद्रोदय- 22:13:05,
राहू काल- 15:30-16:59 अशुभ,
यम घंटा- 09:29-10:59 अशुभ,
अभिजित- 12:05-12:53 शुभ,
प्रदोष- 18:30-20:55 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 09:29-10:59,
लाभ- 10:59-12:29,
अमृत- 12:29-13:59,
शुभ- 15:30-16:59,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 19:59-21:29,
शुभ- 22:59-24:29,
अमृत- 24:29-25:58,
चर- 25:58-27:28,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
मंगल- 06:29 – 07:29,
सूर्य- 07:29 – 08:29,
शुक्र- 08:29 – 09:29,
बुध- 09:29 – 10:29,
चन्द्र- 10:29 – 11:29,
शनि- 11:29 – 12:29,
बृहस्पति- 12:29 – 13:29,
मंगल- 13:29 – 14:30,
सूर्य- 14:30 – 15:30,
शुक्र- 15:30 – 16:30,
बुध- 16:30 – 17:30,
चन्द्र- 17:30 – 18:30,
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 18:30 – 19:30,
बृहस्पति- 19:30 – 20:30,
मंगल- 20:30 – 21:29,
सूर्य- 21:29 – 22:29,
शुक्र- 22:29 – 23:29,
बुध – 23:29 – 24:29,
चन्द्र- 24:29 – 25:28,
शनि- 25:28 – 26:28,
बृहस्पति- 26:28 – 27:28,
मंगल- 27:28 – 28:28,
सूर्य- 28:28 – 29:28,
शुक्र- 29:28 – 30:27,
आज 18 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की भावना आपके मन में बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से खुशी होगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भूरा है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में ईर्ष्या द्वेष की भावना बनी रहेगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबुटी आएगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपको इसके बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका जीवन स्तर भी पहले से बेहतर रहेगा। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पिंक है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातको के लिए रचनात्मक प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपसी वाद विवाद लगे रहेंगे। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। किसी से धन उधार बहुत ही स्वच्छ विचार कर लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – स्लेटी है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कानूनी मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों में सक्रियता बढ़ेगी। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध नहीं करना है। आपको किसी परिवार के सदस्यों की ओर से आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके बॉस से आपकी कहा सुनी हो सकती है, इसलिए आप वाणी की मधुरता बनाए रखें। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको धन संचार को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को शासन व सता का पूरा लाभ मिलेगा। लेन-देन पहले से बेहतर रहेंगे। आपका विश्वास भरपूर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे बिल्कुल ना करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपसी सहयोग की भावना मन मे बनी रहेगी। विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। पुण्य कार्यों में वृद्धि होगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नारंगी है।
- Read Also: Mini Brazil MP: एमपी में बसा है मिनी ब्राजील, पीएम ने किया जिक्र तो अब अमेरिका तक हो रहे चर्चे
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामों में पूरे नीति नियम बनाए रखें और परिवार के किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें। किसी से धन उधार लेने से बचें और आपको अपने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कुछ नये संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पिंक है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे। मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप छुट-पुट लाभ के चक्कर में कोई बड़ा नुकसान कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – काला है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखना होगा और राजनीति में कार्यरत लोगों को विपक्षियों से सावधान रहना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अनुशासन से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी को धन उधार ना दें, क्योंकि उसे मिलने में आपको समस्या आएगी और अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखें, बजट पर पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के घर परिवार में खुशियां आएंगी। किसी भूमि व मकान की खरीदारी कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। माताजी को किसी शारीरिक समस्या के आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको बेवजह किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में उसके लिए आपको पछतावा होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।