Today Betul Mandi Bhav : किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है।
इसी सोच के साथ ‘बैतूल अपडेट’ के द्वारा रोजाना कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव उपलब्ध कराए जाते हैं। कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 25 नवंबर 2024 को विभिन्न जिंसों (फसलों) के भाव इस तरह रहे…
कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 25 नवंबर 2024 को विभिन्न जिंसों के भाव…

कृषि मंडी के सामने वाहनों से लगा जाम
कृषि उपज मंडी बडोरा (बैतूल) में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर पहुंचे। इससे मंडी के गेट के पास से पेट्रोल पंप के आगे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थीं। वाहन अधिक संख्या में मंडी पहुंचने से बैतूल-बाजार मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। मंडी परिसर में वाहनों की एंट्री होने के बाद आवागमन सुचारू हो सका।
कृषि उपज मंडी में हो रही बंपर आवक
कृषि उपज मंडी बडोरा में इन दिनों उपज की बंपर आवक हो रही है। मंडी की आवक 30 हजार बोरे से अधिक पर पहुंच गई। मंडी परिसर में किसानों को उपज के ढेर लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जब मंडी खुली तो बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर पहुंचे। मंडी के गेट के सामने से लेकर पेट्रोल पंप चौक तक आठनेर मार्ग चौक तक लंबी कतार लगी थी। कुछ किसान रविवार शाम को ही उपज लेकर मंडी पहुंच गए थे। वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित हो गया। घंटों तक यातायात बाधित होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मक्का की हो रही सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का की सबसे ज्यादा आवक हो रही है। प्रतिदिन मक्का के 25 हजार बोरे से अधिक आवक हो रही है। मंडी परिसर में किसानों को उपज डालने की जगह नहीं मिल पाती। जगह की कमी के कारण किसान परेशान हो रहे है। मंडी परिसर कम पड़ जा रहा है। प्रतिवर्ष सीजन के समय पर मंडी में बंपर आवक होती है, जिससे परिसर में जगह नहीं मिलती और किसान परेशान रहते है।