Indore-neemuch-ratlam mandi bhav: किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है। इसी सोच के साथ ‘बैतूल अपडेट’ के द्वारा रोजाना कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जाते हैं।
मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है। प्रदेश भर में विभिन्न वस्तुओं के दामों में कमी या बढ़ोतरी में यहां के भावों की मुख्य भूमिका रहती है। कहा जाता है कि इंदौर का बाजार (Indore Market) ही प्रदेश भर के कारोबार की दशा और दिशा तय करता है। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

यही कारण है कि प्रदेश भर के कारोबारियों की नजर इंदौर पर टिकी रहती है। अनाज के कारोबार की भी यही स्थिति है। राज्य भर के कारोबारी और किसान इंदौर मंडी के भाव पर नजर रखते हैं। उनकी यह तलाश आसान करने अब ‘बैतूल अपडेट’ द्वारा प्रतिदिन इंदौर मंडी के भाव उपलब्ध कराए जाएंगे। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

इनके अलावा प्रदेश की नीमच और रतलाम मंडी भी राज्य की मुख्य मंडियों में शामिल हैं। यही कारण है कि किसान भाइयों और व्यापारियों को इन मंडियों के भाव जानने की उत्सुकता भी रहती है। यही कारण है कि अब इन मंडियों के भाव भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
Aaj ke indore mandi bhav: आज 6 मई 2025 को इंदौर मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | कुल आवक (टन में) | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|---|
गुड़ | 12.3 | 3938 | 3938 | 3938 |
इमली | 11.8 | 4010 | 9200 | 4300 |
लहसुन | 27.3 | 2000 | 9700 | 3500 |
सरसों | 22.5 | 5525 | 5525 | 5525 |
सोयाबीन | 53.8 | 1815 | 4220 | 1815 |
उड़द/उरदा | 31 | 7200 | 7200 | 7200 |
डॉलर चना | 93 | 5955 | 9400 | 8930 |
तुअर/अरहर | 29 | 6500 | 6500 | 6500 |
मटर | 10 | 10400 | 10400 | 10400 |
गेहूं | 183 | 1760 | 2740 | 2425 |
मक्का/भुट्टा | 4.67 | 2109 | 2109 | 2109 |
आलू | 53.1 | 1155 | 1450 | 1155 |
प्याज | 231 | 539 | 1008 | 539 |

neemuch mandi bhav: आज 6 मई 2025 को नीमच मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | कुल आवक(टन में) | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|---|
इसबगोल | 0.12 | 9300 | 11812 | 9300 |
कलौंजी | 1.95 | 17000 | 20900 | 20000 |
असगंध | 1.18 | 19500 | 22800 | 22800 |
मेथीदाना | 5.17 | 4460 | 5101 | 4701 |
लहसुन | 16.4 | 1400 | 9800 | 3101 |
अलसी | 2.64 | 7075 | 7350 | 7075 |
सरसों | 4.02 | 5790 | 5935 | 5790 |
सोयाबीन | 36.6 | 1715 | 4250 | 4250 |
चना | 12.8 | 5200 | 5562 | 5200 |
डॉलर चना | 2.77 | 6000 | 9200 | 8500 |
गेहूं | 72.2 | 2560 | 2825 | 2631 |
बहेड़ा | 1.17 | 1500 | 1500 | 1500 |
करेला | 2.75 | 6411 | 7876 | 6411 |
ratlam mandi bhav: आज 6 मई 2025 को रतलाम मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | कुल आवक (टन में) | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|---|
लहसुन | 3.90 | 2901 | 11201 | 2901 |
सोयाबीन | 77.3 | 4040 | 4460 | 4319 |
चना | 6.99 | 4660 | 5801 | 5600 |
डॉलर चना | 1.68 | 3000 | 7701 | 3000 |
मटर | 1.26 | 2800 | 4151 | 2800 |
गेहूं | 78.9 | 2365 | 3038 | 2715 |
प्याज | 200 | 101 | 1281 | 781 |
कृषि उपज मंडियों की व्यवस्था के प्रति किसानों का विश्वास बरकरार रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली का उपयोग संतुलित होगा तथा फसल चक्र में भी सुधार होगा। अतः किसानों को कोदो-कुटकी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। फसल चक्र पर ग्रीष्मकालीन फसल लेने के नकारात्मक प्रभाव से भी कृषकों को अवगत कराना जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषक हितग्राही मूलक योजनाओं सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा कृषि विविधीकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों पर मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा उपस्थित थीं। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मंडियों के तौल-काँटे, वित्तीय लेन-देन तथा अन्य व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों के हितों से कहीं भी खिलवाड़ ना हो और मंडी व्यवस्था के प्रति किसानों का विश्वास बरकरार रहे। कलेक्टर कृषि उपज मंडी के संचालन पर भी निगरानी रखें। कहीं पर भी कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव जिम्मेदार होंगे, उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वेयरहाउस निर्माण व उपयोग के प्रावधानों में किसानों के हितों को सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)