Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आज के भाव, गेहूं के भाव में आया उछाल, आवक में भी बढ़ोतरी

By
On:

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज बुधवार 7 मई को मंगलवार के मुकाबले आवक में इजाफा हुआ है। कल जहां मात्र 7650 बोरे आवक हुई थी, वहीं आज कुल 9079 बोरों की आवक हुई है। आज गेहूं के उच्चतम भाव में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

बैतूल मंडी में आज पीले सोयाबीन की 2075 बोरे, चना की 75, मक्का की 3594, गेहूं की 3307, सरसो की 27 और तुअर की 1 बोरा की आवक हुई है। आज सबसे ज्यादा आवक मक्का की हुई है।

पीले सोयाबीन के यह रहे भाव

बैतूल मंडी में आज पीले सोयाबीन के उच्चतम भाव 4400 रुपये और न्यूनतम भाव 3800 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 4199 रुपये रहे।

चना के भाव की यह स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज चना के उच्चतम भाव 5500 रुपये और न्यूनतम भाव 4801 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 5301 रुपये रहे हैं।

मक्का के कितने रहे आज भाव (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज मक्का के उच्चतम भाव 2118 रुपये रहे वहीं न्यूनतम भाव 1925 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 2058 रुपये रहे।

गेहूं के भाव की यह रही स्थिति (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज गेहूं के उच्चतम भाव 2648 रुपये रहे और न्यूनतम भाव 2396 रुपये। वहीं प्रचलित भाव 2556 रुपये रहे हैं।

सरसो और तुअर के भाव (Betul Mandi Bhav Today)

बैतूल मंडी में आज सरसो के उच्चतम भाव 5750 रुपये रहे और न्यूनतम भाव 5200 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 5402 रुपये रहे। तुअर के सभी भाव 4600 रुपये रहे।

बैतूल मंडी में आज 7 मई के भाव (Betul Mandi Bhav Today)

उन्नत खेती से उन्नति की ओर बढ़े शरद (Betul Mandi Bhav Today)

परम्परागत खेती अब पुरानी बात हो गई है। अब दौर आधुनिक तरीकों से एडवांस फार्मिंग का है। उन्नत खेती से उन्नति कैसे पाई जाती है, ये सफलता मंत्र कोई किसान श्री शरद नागरे से पूछे।

छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ ब्लॉक के झामटा गांव के शरद नागरे पहले पारम्परिक खेती करते थे। सीमित संसाधनों और कम आमदनी में वे आजीविका उपार्जन के लिये संघर्ष कर रहे थे। पर वही शरद आज आधुनिक कृषि तकनीकों की मदद से न केवल लखपति बन गए हैं, बल्कि अपने गांव के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन चुके हैं। अपने दृढ़ संकल्प और आधुनिक सोच से सफलता पाकर वे अपने क्षेत्र के एक ‘फार्मिंग आइककान’ बन गये हैं। (Betul Mandi Bhav Today)

शरद नागरे शुरू में निहायत ही पुराने तरीकों से खेती करते थे। प्लाऊ, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, आधुनिक यंत्र और नवीनतम तकनीकों से वे हमेशा दूर ही रहे। इससे उन्हें बेहद कम आमदनी होती थी। उनकी यह स्थिति उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से बदलनी शुरू हुई। विभाग ने उन्हें टमाटर, बैंगन, लहसुन, खीरा और लौकी जैसी उद्यानिकी फसलों की खेती के फायदे बताये और आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। (Betul Mandi Bhav Today)

तकनीकी सलाह अपनाते हुए शरद ने अपने 4 हेक्टेयर खेत में उद्यानिकी फसलों की खेती शुरू की। नई तकनीकों को अपनाने में उन्हें शुरू में कठिनाइयां भी आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने नई सिंचाई तकनीक, उन्नत किस्म के बीज, खाद और मल्चिंग विधियों का उपयोग शुरू किया। उद्यानिकी विभाग ने मल्चिंग सुविधा के लिए उन्हें 16 हजार रुपये का अनुदान भी दिया। (Betul Mandi Bhav Today)

उनकी मेहनत रंग लाई। टमाटर, बैंगन और अन्य उद्यानिकी फसलों की अच्छी पैदावार होने लगी और बाजार में उनके ताजा उत्पादों को अच्छा दाम भी मिलने लगा। इससे उनकी माली हालत सुधरने लगी। शरद नागरे की खेती से सालाना आय 10 लाख से बढ़कर 15 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस आय से उन्होंने न केवल अपनी जरूरतें पूरी कीं, बल्कि अपने बच्चों की उच्च शिक्षा, पक्के घर का निर्माण कर आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीदी भी की। (Betul Mandi Bhav Today)

अब शरद नागरे अपने गांव में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रेरणा से गांव के अन्य किसानों ने भी आधुनिक खेती अपनाना शुरू कर दी है। आधुनिक खेती अपनाने से अब गांव के दूसरे किसानों का जीवन स्तर भी तेजी सुधर रहा है। (Betul Mandi Bhav Today)


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment