Weather Update MP: आज प्रदेश के 4 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, 26 जिले कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में

By
On:

Weather Update MP: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड एक बार फिर लौट आई है। आज प्रदेश के 4 दिनों में कोल्ड डे का अलर्ट है। वहीं दूसरी ओर कल प्रदेश के 26 जिलों में कड़ाके की ठंड का असर देखा गया। इधर मौसम विभाग ने कल तक इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना जताई है। कल से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि शनिवार को प्रदेश के रायसेन, राजगढ़, धार, शाजापुर में कोल्ड डे (शीतल दिन) रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के 26 जिलों में कड़ाके की ठंड रही। इनमें अधिक शीत प्रभाव वाले जिलों में राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया, शहडोल रहे। वहीं कम शीत प्रभाव वाले जिलों में विदिशा, झाबुआ, आगर, गुना, दतिया, श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, सतना, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर शामिल रहे।

तापमान की यह रही प्रदेश में स्थिति

गुरुवार और शुक्रवार की रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) में 6.4 डिग्री रहा। इसके अलावा राजगढ़ 6.6, गिरवर (शाजापुर) 6.8, खजुराहो (छतरपुर) 7.2, नौगाँव (छतरपुर) 75, उमरिया 7.8, देन (सिंगरौली) 8. टीकमगढ़ 8.1, गुना 8.2, मरुखेड़ा (नीमच) 8.5, सतना 8.6, चित्रकूट (सतना) 8.8, शिवपुरी 9. पृथ्वीपुर (निवाड़ी) 9, धार 9.5, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 9.6, सीब 9.8, मंडला 9.8, रायसेन 10, रीवा 10, रतलाम 10.2, जबलपुर 10.2, सागर 10.2, भोपाल 10.4, ग्वालियर 10.6, तालुन (बड़वानी) 10.9, सिवनी 11, आगर 11.2, बैरसिया (भोपाल) 11.2, दमोह 11.2, मलाजखंड (बालाघाट) 11.9, इंदौर 12, उज्जैन 12, सीधी में 12 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन के तापमान में भी खासी गिरावट

इसके बाद शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में भी खासी गिरावट आई है। भोपाल में एक ही दिन में तापमान 4.4 डिग्री गिरा और 23.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में सबसे कम था। रायसेन में 23.5, रीवा में 23.8, पचमढ़ी में 24.4, सतना में 24.9, धार, नरसिंहपुर और दमोह में 25 डिग्री, ग्वालियर में 25.4, इंदौर में 24.8, उज्जैन में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इसलिए बढ़ रही प्रदेश में ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत में शुक्रवार को 12.6 किलोमीटर ऊपर 259 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। दूसरी ओर उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इन जेट स्ट्रीम हवाओं के माध्यम से यह ठंडी हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही है और यहां ठंड बढ़ी है।

देश भर में ऐसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 8 फरवरी 2025 को जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में 10 और 11 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्व असम में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का यहां रहेगा असर

दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ को निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है और यह अक्षांश 30 डिग्री के उत्तर में देशांतर 55 डिग्री के साथ-साथ चल रहा है। इसके प्रभाव में 08-12 फरवरी, 2025 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधि होने की संभावना है।

तापमान की यह रहेगी आने वाले दिनों में स्थिति

  • अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
  • अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
  • अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment