Weather Alert MP : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से तो राहत मिल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोग थोड़ा सुकून महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 10 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने और 24 दिसंबर को 7 जिलों में बारिश होने की चेतावनी दी है।
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा शुक्रवार 12 दिसंबर को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़े। ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे और शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे। प्रदेश के श्योपुरकलां, दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, उत्तरी छतरपुर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।
तापमान की यह रही स्थिति
प्रदेश में सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में रहा। पचमढ़ी में 6.4, टीकमगढ़ में 6.5, छतरपुर के नौगांव में 6.6, शाजापुर के गिरवर और सीहोर में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नर्मदापुर में 12.7, देवास के कन्नौद में 13.1, धार में 13.5, बालाघाट के मलाजखंड में 14.5 और अमरकंटक में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस ताापमान उज्जैन में रहा। मंडला में 30.6, रतलाम में 30, धार व इंदौर में 29.6 और बड़वानी के तालुन में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में बढ़ोतरी की जताई संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम अल्प वृद्धि होगी। इसके बाद ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग के तापमान में 3 से 4 और इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा शहडोल एवं जबलपुर संभाग के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
इन जिलों में कोहरे और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। इसके बाद 21 से 24 दिसंबर तक भी इन जिलों में से अधिकांश में कोहरे की स्थिति बनती रहेगी। इसके अलावा 24 दिसंबर को प्रदेश के आगरमालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां और निवारी में बारिश होने की संभावना जताई है।
देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 22 से 24 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
इन स्थानों पर शून्य डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
जम्मू, कश्मीर और लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 4 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
यहाँ देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…
देश की मौसमी परिस्थितियां यह
- आज, 20 दिसंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह प्रणाली अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में एक अवसाद के रूप में उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखेगी। इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे अगले 24 घंटों के दौरान अवसाद की तीव्रता बनी रहेगी।
- निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाने वाला एक पश्चिमी विक्षोभ मोटे तौर पर उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पड़ोस में निचले स्तरों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के साथ चलता है।
- 22 दिसंबर 2024 से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
- 27 दिसंबर 2024 से एक और नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है।