MP Weather Update: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश को एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में ला दिया है। बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं आज शुक्रवार को प्रदेश के 3 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शनिवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों धार, शाजापुर और रायसेन में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। यहां दिन में तापमान बेहद कम रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना होगा। इन तीन जिलों के अलावा अन्य जिलों और शहरों में ठंड ने एक बार फिर पलटवार किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है।
गुरुवार को यह थी तापमान की स्थिति (MP Weather Update)
इससे पहले गुरुवार को भी दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई थी। हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान मात्र 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रायसेन में 23.2, धार में 23.7, नौगांव और रीवा में 24, सिवनी में 24.4, सीधी में 24.4, उमरिया और सागर में 25.1, सतना में 25.3, दमोह और गुना में 25.5 और बैतूल में 25.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।
एमपी में इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड (MP Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में गुरुवार को 12.6 किलोमीटर ऊपर 231 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चली। इसके चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी। शनिवार 8 फरवरी से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रदेश पर असर देखने को मिल सकता है।
देश में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (MP Weather Update)
उधर राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 7 फरवरी को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। जिसमें मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक गर्त है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है।
आज इन दो राज्यों में होगी बारिश (MP Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम और निचले क्षोभमंडल स्तरों पर स्थित है। इसके प्रभाव में, 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
कल एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ (MP Weather Update)
इसके अलावा कल 8 फरवरी, 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 8 से 13 फरवरी, 2025 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।
तापमान की देश में यह रहेगी स्थिति (MP Weather Update)
- अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
- बाद के 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
- अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
- बाद के 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
- अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
- अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (MP Weather Update)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in