MP Weather Update: चंबल संभाग में हुई बारिश, तापमान में शुरू हुई गिरावट, आज ऐसा रहेगा एमपी में मौसम

By
On:

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। आज भी कुछ जिलों में बादल छाए रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 21 फरवरी को जारी बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं दूसरी ओर दक्षिणी पाकिस्तान और हरियाणा तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इनके असर के चलते प्रदेश में मौसम बदला है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। खासकर अटेर में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इन स्थानों पर तापमान में गिरावट

बदले मौसम और बारिश के चलते कुछ स्थानों पर तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया। वहीं अशोक नगर के आंवरी में 10.5, शहडोल के कल्याणपुर व राजगढ़ तथा मंडला में 12, सीहोर में 12.3 एवं छतरपुर के नौगांव में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान की यह स्थिति

दूसरी ओर सबसे ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान खरगौन में दर्ज किया गया। मंडला में 33.8, खंडवा में 33.5, बड़वानी के तालुन व राजगढ़ में 33.4, सिवनी व गुना में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

आज और आगे के मौसम की यह संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। यह पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करेगा। वहीं आज की बात करें तो आज भोपाल-ग्वालियर में बादल छा सकते हैं। दूसरी ओर तापमान में भी गिरावट आएगी। आज रात से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment