MP weather update : एमपी में बर्फीली हवाओं का कहर, तापमान एक डिग्री पर आया, जारी रहेगी कड़ाके की ठंड

By
On:

MP weather update : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे मध्यप्रदेश को हाड़कांप ठंड की गिरफ्त में जकड़ रखा है। आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतल दिन और शीतलहर का कहर जारी रहेगा। वहीं कुछ जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगाँव (छतरपुर), अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, सीहोर, शहडोल, जबलपुर में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। सीधी में शीतल दिन रहा।

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से कम रहे; इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे; ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे।

कल्याणपुर-पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी में 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उमरिया में 2.3, मंडला में 2.5, शाजापुर के गिरवर में 2.8 और अमरकंटक में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा खंडवा में 6, बड़वानी में 6.6, बैतूल में 6.7, सिहोर में 3.5, छिंदवाड़ा में 6.9, सिवनी में 9, धार में 8.8, इंदौर में 9.4, नरसिंहपुर में 8.4, जबलपुर में 4, उज्जैन में 6.8, रतलाम में 7.2, भोपाल में 4.2, रायसेन में 3.8, दमोह में 6.5, सागर में 8.6, गुना में 6.4, अशोकनगर में 4.7, नीमच में 5.1, शिवपुरी में 7.8, खजुराहो में 5.2, सतना में 5.5, रीवा में 5, सीधी में 6.8, ग्वालियर में 5.2, सिंगरौली में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों में यह बनेगी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में शाजापुर, उमरिया जिलों में कहीं-कहीं तीव्र शीत लहर चलने और शीतल दिन रहने के साथ ही पाला पड़ने की संभावना है। रायसेन, सीहोर, अनूपपुर, शहडोल, मंडला जिलों में तीव्र शीतलहर रहेगी और पाला पड़ सकता है। भोपाल, जबलपुर जिलों में तीव्र शीतलहर चलेगी। विदिशा, हरदा, बड़वानी नीमच मऊगंज जिलों में शीतलहर के साथ शीतल दिन भी रहेगा। राजगढ़ जिले में शीतलहर, शीतलहर के साथ पाला पड़ने की संभावना है। बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सतना डिंडोरी, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पत्रार सागर टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी। आगर छत्तरपुर जिलों में शीतलहर चलने के साथ ही पाला पड़ने की संभावना है। सीधी, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा जिलों में शीतल दिन रहेगा।

यह है सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो अगले 48 घंटों तक उत्तर-आगामी हवाओं को प्रबल करेगा, इसके तत्पश्चात राज्य में पूर्वी हवाएँ प्रभावी होंगी। मध्य पाकिस्तान एवं संलग्न जम्मू के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 ऊंचाई के मध्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रति घंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment