MP Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। सोमवार को यह 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। थोड़ी ठंड अब सुबह-शाम और रात में ही महसूस हो रही है। वहीं रात का तापमान भी खासा बढ़ा है। हालांकि अगले सप्ताह फिर बारिश होने की संभावना है।
बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिन की तेज धूप अब चुभने लगी है। सोमवार को दिन के तापमान में खासा इजाफा हुआ और यह इस सीजन में पहली बार 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार कल सिवनी में 34.2 और मंडला में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। (MP Weather News)
इन शहरों के तापमान में भी इजाफा (MP Weather News)
केवल सिवनी और मंडला में ही नहीं बल्कि अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। सोमवार को बैतूल में 33.2, इंदौर में 32.5, भोपाल में 32.1, रतलाम में 32, उज्जैन में 31.5, खरगौन व नर्मदापुरम में 31.4, धार में 31.9, मलाजखंड में 30.3, रायसेन में 30.2, खंडवा में 30.1 और उमरिया व सागर में 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
न्यूनतम तापमान में भी हुई बढ़ोतरी (MP Weather News)
इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी खासी बढ़ोतरी हुई है। रविवार-सोमवार की रात में उज्जैन और छिंदवाड़ा में 15, मलाजखंड में 15.2, सागर में 15.3, खंडवा में 15.4, धार में 16.5, सिवनी में 17, इंदौर में 17.2 और नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार-रविवार रात का सबसे कम तापमान राजगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस था।
अगले सप्ताह बारिश होने के आसार (MP Weather News)
इधर दूसरी ओर 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और भी कम होगा।
यहां देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (MP Weather News)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in