MP Weather Alert: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में कड़ाके की ठंड का असर, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

By
On:

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ ही कोहरे का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है। बीते 24 घंटों में 11 जिलों में कड़ाके की ठंड का असर देखा गया। कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे है। इधर मौसम विभाग ने कल सुबह 14 जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 19 जनवरी को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल में शीत लहर का प्रभाव रहा। वहीं ग्वालियर, अनूपपुर, छतरपुर, सतना, कटनी, मैहर, भिंड, मुरैेना, दतिया, निवाड़ी, पन्ना जिलों में शीत प्रभाव देखा गया। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 22 डिग्री से कम रहा।

न्यूनतम तापमान की यह रही स्थिति

प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे; उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री उज्जैन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। 12 डिग्री से कम तापमान वाले स्थानों में कल्याणपुर (शहडोल) 3.4, मंडला 4.3, उमरिया 5.2, खजुराहो (छतरपुर) 6.4, पचमढ़ी 6.6, देवरा (सिगरौली) 6.5, रीवा 7, मलाजखंड (बालाघाट) 7.2, अमरकंटक (अनूपपुर) 7.4, सतना 7.5, जबलपुर 7.6, नौगाँव (छतरपुर) 8.2, ग्यालिपर 8.5, चित्रकूट (सतना) 8.6, राजगढ़ 9, सीधी 9, टीकमगढ़ 9, गिरवर (शाजापुर) 9.1, दमोह 9.5, पिपरसमा (शिवपुरी) 9.6, पृथ्वीपुर (निवाड़ी) 9.7, रायसेन 9.8, भोपाल 9.9, छिंदवाड़ा 10, सीहोर 10.1, मरुखेड़ा (नीमच) 10.2, नरसिंहपुर 10.2, सिवनी 10.6, गुना 11.5 और बैतूल 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में छाया घना कोहरा

प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, उत्तरी पन्ना और रीवा में जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, श्योपुर कलां, उत्तरी शिवपुरी, मऊगंज, उत्तरी छतरपुर, टीकमगढ़ और उत्तरी सतना जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। प्रदेश में ग्वालियर हवाई अड्डे में 0 मीटर, रीवा हवाई अड्ढे में 50 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे में 300 मीटर एवं टीकमगढ़ में 500-1000 मीटर न्यूनतम दृश्यता दर्ज की गई।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां जिलों में घना कोहरा छाएगा। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मध्यम कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल एवं निकटवर्ती स्थानों पर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाएगा वहीं हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह है सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

  • पश्चिमी विक्षोभ 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में व 65 डिग्री पूर्वी देशांतर पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और संलग्न पाकिस्तान पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्योपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनो के मध्य में एक ट्रफ के रूप में 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 52 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment