MP Weather Alert : दिसंबर में और बढ़ेगा ठंड का कहर, दो दिन में एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

By
On:

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है। अभी तक पिछले कई दिनों से पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही थी, लेकिन बीती रात प्रदेश के 2 अन्य शहरों में पचमढ़ी से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी लगातार कमी आती जा रही है।

काफी समय से पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम चल रहा था। पिछली तीन रातों में यहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन, बीती रात यहां का तापमान बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं दूसरी ओर शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा उमरिया में 7.5 और छतरपुर के नौगांव में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान यहां

दूसरी ओर सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जिन स्थानों पर रहा उनमें निवाड़ी के पृथ्वीपुर और धार में 13.3, शिवपुरी और नर्मदापुरम में 13.5, सागर में 13.6, नीमच के मरूखेड़ा में 13.7 और देवास के कन्नौद में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

इन स्थानों पर सबसे कम अधिकतम तापमान

प्रदेश में जिन स्थानों पर अधिकतम तापमान सबसे कम हैं, उनमें पचमढ़ी में 23.2, बालाघाट के मलाजखंड में 23.5, सीधी में 24.4, नरसिंहपुर में 24.8 और सिवनी में 26 डिग्री सेल्सियस शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बड़वानी के तालुन में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुना में 29.8, खरगौन में 29.6, राजगढ़ व रतलाम में 29.4 और टीकमगढ़ व शिवपुरी में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

इसलिए पड़ रही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड

मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तरी हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में रात और दिन लगातार ठंडे बने हुए हैं। पूर्वी हिस्से में दिन का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं पश्चिमी-उत्तर भारत में अगले 2 से 3 दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी। मध्यप्रदेश भी इसकी चपेट में आएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। अभी इसकी ऊंचाई 12.6 किलोमीटर है। इस वजह से प्रदेश में असर कम है। यह हवा जब नीचे से बहेगी तो कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही यह दौर शुरू होने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment