MP Rain Alert: मध्यप्रदेश के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी, दर्जन भर से ज्यादा जिलों में कोहरे का अलर्ट

By
On:

MP Rain Alert: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 3 दिनों तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने पर ठंड से राहत मिल सकेगी। दूसरी ओर 22 जनवरी को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में ठंडी हवाएं पहुंच रही है। इसी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 20 जनवरी को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। तापमान में इजाफा होने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल सकेगी।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

इधर कड़ाके की ठंड के बीच आगामी 22 जनवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद ठंड का कहर और बढ़ सकता है।


इन शहरों में 12 डिग्री से कम रहा तापमान

बीती रात को प्रदेश में सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रहा। वहीं भिंड और मुरैना जिले में शीत प्रभाव रहा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 22 डिग्री से कम रहा। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 5.1. पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 6.5, मलाजखंड (बालाघाट) 6.9, उमरिया 7.4, देवरा (सिंगरौली) 7.9, नौगाँव (छतरपुर) 8.5, चित्रकूट (सतना) 8.6, गिरवर (शाजापुर) 86, जबलपुर 8.6, सीहोर 9.2, राजगढ़ 9.4, भोपाल 9.6, रायसेन 9.8, सतना 9.1, छिंदवाड़ा 10, टीकमगढ़ 10.5, नरसिंहपुर 10.6, सीधी 11, सिवनी 11, बैतूल 11, पिपरसमा (शिवपुरी) 11.1, मरुखेड़ा (नीमच) 11.5, तालुन (बड़वानी) 11.6, खजुराहो (छतरपुर) 11.6, रीवा 11.9, खंडवा 12, उज्जैन 12 और दमोह में 12.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

इन जिलों में कोहरा छाने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में मध्यम कोहरा छाएगा। आज सुबह प्रदेश के ग्वालियर व खजुराहो जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर ग्वालियर एयरपोर्ट व 500 मीटर खजुराहो एयरपोर्ट में दर्ज की गई।

भोपाल और आसपास ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में राजधानी भोपाल और उसके आसपास के स्थानों पर आकाश साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छा सकती है। वहीं हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह है सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

  • पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है।
  • प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और संलग्न पाकिस्तान पर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • पश्चिमी विक्षोभ मध्योपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों के मध्य में एक ट्रफ के रूप में 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश व 58 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

यहां देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment