Mausam Samchar MP: अगले कुछ घंटों में 15 जिलों में बरसेंगे ओले, 18 में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

By
On:

Mausam Samchar MP: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अभी तक कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में रहा प्रदेश अब बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 15 जिलों में ओलावृष्टि होने और 18 जिलों में बारिश होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर आगामी 14 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 11 जनवरी 2025 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के बैतूल, हरदा, खंडवा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कटनी, दमोह जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और बारिश होने की संभावना है। इन 2 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाएगा।

कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट

इसके अलावा रविवार 12 जनवरी 2025 को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बैतूल और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि कल ओलावृष्टि होने की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। इसके बाद 13 जनवरी को मौसम खुला रहेगा, लेकिन 14 और 15 जनवरी को फिर कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे; इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

इन जिलों में रहा कोहरे का असर

प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाया रहा, उत्तरी नीमच, श्योपुर कलां, उत्तर-पूर्वी शिवपुरी, टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, पन्ना, उत्तरी सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। प्रदेश में न्यूनतम दृश्यता शून्य मीटर ग्वालियर एयरपोर्ट में दर्ज की गयी।

तापमान की यह रही स्थिति

प्रदेश में बीती रात सबसे कम 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल के कल्याणपुर में रहा। इसके अलावा रीवा में 5, मंडला में 5.4, अमरकंटक में 5.6 और उमरिया में 6.5 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 29.4 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बड़वानी के तालुन में 28.3, नर्मदापुरम में 28.1, उज्जैन में 28 और खरगौन में 27.8 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह है फिलहाल सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

  • पश्चिमी विक्षोभ, मध्य पाकिस्तान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी से 9.4 किमी की ऊंचाई के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है।
  • पश्चिमी राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।
  • पश्चिमी राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पूर्वोत्तर अरब सागर तक ट्$फ विस्तृत है।
  • उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।
  • आगामी 14 जनवरी को अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की सम्भावना है।

यहां देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment