Lion in madhya pradesh : भोपाल के वन-विहार में गुंजेगी अब गुजरात के शेरों की दहाड़, जूनागढ़ जूनागढ़ से लाया सिंहों का जोड़ा

By
On:

Lion in madhya pradesh : भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में 21 दिसंबर को सक्करबाग जू-जूनागढ़, गुजरात से लॉयन का जोड़ा (नर एवं मादा) लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा तय कर सकुशल पहुँचा है। नर लॉयन एव मादा लॉयन दोनों की उम्र लगभग 3 वर्ष है। वन विहार में दोनों लॉयन की देखभाल एवं परीक्षण के लिए क्वारेन्टाईन में रखा गया है।

वर्तमान में सत्या. गंगा एवं नदी सहित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 2 नर एवं 3 मादा लॉयन हो गये हैं। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को यह सौगात शासन एवं विभाग स्तर पर विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई है। लॉयन जोड़े के बदले वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल से नर बाघ (बाँधवगढ़-2) एवं मादा बाघ (बँधनी) को दिया गया है। दोनों की उम्र लगभग 06 वर्ष है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त अनुमति अनुसार आदान-प्रदान योजना अंतर्गत 17 दिसम्बर 2024 को 9 सदस्यीय दल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल से नर बाघ एवं मादा बाघ को लेकर सक्करबाग जू-जूनागढ, गुजरात के लिए रवाना हुआ एवं 21 दिसम्बर 2024 को सक्करबाग जू-जूनागढ़, भोपाल से लॉयन जोड़े को लेकर वन विहार आया।

नौ सदस्यीय दल में वन विहार के इकाई प्रभारी पर्यटन एव सहायक वन्य प्राणी चिकित्सक भी शामिल है। इस अवसर पर वन विहार संचालक, सहायक संचालक, वरिष्ठ वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। लॉयन के इस जोड़े के वन विहार आगमन से वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों में प्रसन्नता का माहौल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की धरती पर गिर के शेरों का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार की “जंगल बुक” में दो गिर के शेरों की दस्तक पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के वन विहार में एनीमल एक्सचेंज प्रोगाम के तहत सक्करबाग -जू जूनागढ़ (गुजरात) से दो प्योर ब्रीड एशियाटिक लॉयन के आने से 16 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि अब निश्चित ही प्रदेश में शेरों का कुनबा बढ़ेगा और पर्यटन तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment