Cold Wave Alert MP : एमपी में तापमान में फिर भारी गिरावट, 3 पर पहुंचा पारा, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

By
On:

Cold Wave Alert MP : मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिले शीतलहर की चपेट में है। वहीं आने वाले कई दिनों में भी विभिन्न जिलों में शीतलहर चलने और शीतल दिन रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में रायसेन, राजगढ़, धार, जबलपुर, सिवनी, सागर, पचमढ़ी, नीमच के मरूखेड़ा में शीतलहर का प्रभाव रहा। शाजापुर के गिरवर में तीव्र शीतलहर का असर देखा गया। वहीं भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर के गिरवर, उज्जैन, बैतूल, रायसेन और नीमच के मरूखेड़ा में शीतल दिन रहा।

अधिकतम तापमान में भोपाल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरावट दर्ज की गई। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में काफी गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरे, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों में काफी गिरे। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहे, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे।

पचमढ़ी में 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

कल प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी जिले के पिपरसमा में दर्ज किया गया था। वहीं आज का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रहा। इसके अलावा रायसेन में 3.6, शाजापुर के गिरवर में 4.1, राजगढ़ में 5.0 और शिवपुरी के पिपरसमा में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इनके अलावा सबसे ज्यादा न्यूनतम में उज्जैन व सिवनी में 10, सिंगरौली के देवरा व छिंदवाड़ा में 10.9, नरसिंहपुर में 11.6, देवास के कन्नौद व खरगौन में 12 और सीधी में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान की यह है स्थिति

इसके विपरीत खंडवा में सबसे ज्यादा 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगौन में 30, नर्मदापुरम में 29.9, नरसिंहपुर में 29, छतरपुर के खजुराहो में 28.2 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थानों में पचमढ़ी में 20.8, शिवपुरी के पिपरसमा में 21.2, सीहोर में 22.3, नीमच के मरूखेड़ा में 22.6 और आगर के आगरमालवा में 22.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में चलेगी शीतलहर, रहेगा शीतल दिन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर जिलों में शीतलहर व शीतल दिन रहने की चेतावनी दी है। वहीं विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह व सागर जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। वहीं 11 दिसंबर को धार, आगर मालवा, राजगढ़, सिहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, विदिशा में शीतलहर चलने और इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल में शीतलहर चलने के साथ शीतल दिन भी रहने की चेतावनी दी है।

आने वाले दिनों में भी चलती रहेगी शीतलहर

12 दिसंबर को धार, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, शाजपुर, रायसेन, सिवनी, जबलपुर, सागर में शीतलहर चलने का अलर्ट है। 13 दिसंबर को धार, इंदौर, उज्जैन, आगरमालवा, शाजापुर, रायसेन, सागर, सिवनी व जबलपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 14 दिसंबर को धार, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, रायसेन, सिवनी, सागर, जबलपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment