MP Employee News: मध्यप्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अपना आधार लिंक करना और समग्र आईडी मेप कारवाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यह कार्य 28 फरवरी तक हर हाल में करवाना है। ऐसा नहीं करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रूक सकता है। इसके लिए सभी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद अब अधिकारी व कर्मचारी अपने दस्तावेज खंगालने लगे हैं और आधार को लिंक करवाने के साथ ही समग्र आईडी मेप करवा रहे हैं।
बैतूल जिले में भी यह कार्य जोर-शोर से चल रहा है। यहां जिले भर में सरकारी कार्यालयों में कुल अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या 15 हजार हैं। इसमें से 11 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों का आधार लिंक और समग्र आईडी मेपिंग का काम पूरा हो चुका है। अभी भी 30 प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों का आधार लिंक हो शेष रह गया है। जल्द ही आधार लिंक नहीं किया तो वेतन रूक सकता है। (MP Employee News)
अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी कार्यवाही पूरी करनी होगी। इसके लिए 28 फरवरी तक की समय सीमा दी गई है। फरवरी माह में आधार लिंक का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो वेतन नहीं मिलेगा। इस आदेश के चलते अधिकारी व कर्मचारी अब टेंशन में आ गए हैं। हालांकि आदेश जारी होते ही वे सभी अधिकारी-कर्मचारी इस कार्य में जुट गए हैं।
नाम मैच नहीं होने से आ रही दिक्कतें (MP Employee News)
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग में हालांकि कई प्रकार की समस्या भी आ रही है। कई कर्मचारियों का दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होने के कारण आधार लिंक नहीं हो पा रहा है। अब दस्तावेजों में नाम, सरनेम और जन्म तारीख में जो मिस्टेक आ रही है, उसे सुधारने का कार्य करवा रहे है। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी आधार सेंटरों के चक्कर लगाने मजबूर हो गये हैं। कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, जिसमें जन्म तारीख के नाम पर केवल वर्ष का ही उल्लेख है। ऐसे में आधार अपडेट में दिक्कतें आ रही है।
इनका भी जल्द आएगा नंबर (MP Employee News)
आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को 28 फरवरी तक का समय दिया है। इस समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं हुआ तो वेतन रूक जाएगा। वेतन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। अभी केवल नियमित कर्मचारियों के आधार लिंक का कार्य चालू है, इसके बाद संविदा कर्मचारियों के भी आधार लिंक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
इस महीने पूरा हो जाएगा कार्य (MP Employee News)
इस संबंध में बैतूल के जिला कोषालय अधिकारी अरूण वर्मा कहते हैं कि जिले में 70 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों का आधार लिंक और समग्र आईडी मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे 30 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों का आधार लिंक और मैपिंग का कार्य फरवरी माह में पूरा हो जाएगा।