MP Employee News: मध्यप्रदेश में 232 अधिकारियों-कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। अभी इनके खिलाफ जांच चल रही है। यह जांच पूरी होते ही और आरोप प्रमाणित पाए जाने पर इनकी नौकरी जाना तय है। यह जानकारी एक विधायक द्वारा पूछे जाने पर सरकार की ओर से दी गई है।
इस संबंध में विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रश्र किया था कि फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच के संबंध में वर्ष 2015 से आज तक किसने, किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और इन शिकायतों की जांच में क्या कार्रवाई की गई है।
इस प्रश्र के जवाब में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने लिखित में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में 232 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग लोगों द्वारा शिकायतें की गई है। जिनके खिलाफ जांच की जा रही है। अधिकांश के खिलाफ अभी जांच चल रही है।
बताया जाता है कि यह शिकायतें फर्जी जाति प्रमाण पत्र और फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने को लेकर है। यह शिकायतें विभिन्न लोगों द्वारा की गई है। इन्हीं शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और उसमें शिकायत सही पाए जाने पर इन अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी जाना तय है।