IFS Promotion MP: नए साल पर मध्यप्रदेश में वन विभाग के अफसरों को मिला प्रमोशन का तोहफा

By
On:

IFS Promotion MP: मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 10 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें से 7 वन संरक्षकों (सीएफ) को जहां मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) बनाया गया है वहीं तीन उप वन संरक्षकों (डीएफओ) को वन संरक्षक बनाया गया है। वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार वन संरक्षकों को वेतन मेट्रिक्स लेवल-14 (144200-218200) में मुख्य वन संरक्षक पद पर वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही पदोन्नत किया गया है। यह सभी अधिकारी वर्ष 2007 बैच के हैं। इनमें वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाईगर रिजर्व नर्मदापुरम श्रीमती राखी नंदा, वन संरक्षक भोपाल वन वृत्त राजेश खरे, वन संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल संजीव झा, वन संरक्षक बालाघाट वन वृत्त एपीएस सेंगर, वन संरक्षक रीवा वृत्त राजेश कुमार राय, वन संरक्षक खंडवा वृत्त रमेश गणाया और वन संरक्षक उज्जैन वन वृत्त एमआर बघेल को पदोन्नत किया गया है।

इसी तरह 3 उप वन संरक्षकों को लेवल-13ए (131100-216600) में वन संरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। यह सभी उप वन संरक्षक वर्ष 2011 बैच के हैं। इनमें श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वन मंडलाधिकारी कार्य आयोजना इकाई शिवपुरी, अनुराग कुमार वन मंडलाधिकारी कार्य आयोजना इकाई रीवा और सुश्री संध्या वन मंडलाधिकारी कार्य आयोजना इकाई बालाघाट शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment