Holiday List MP 2025: अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई मौज, तीन और स्थानीय अवकाश हुए घोषित

By
On:

Holiday List MP 2025: मध्यप्रदेश में इस बार सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छी छुट्टियां मिल रही हैं। प्रदेश सरकार ने पहले ही 22 सामान्य अवकाश और 68 ऐच्छिक अवकाश घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा बैतूल जिले में 3 और स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा इस संबंध में 13 जनवरी 2025 को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना क्रमांक/एमफ 3-2/1999/1/4 दिनांक-30/03/1999 एवं सामान्य परिपत्र भाग-दो, अनुक्रमांक- 04 के नियम- 05 के अंतर्गत प्राधिकृत प्रावधानों के अनुसार मैं नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल वर्ष 2025 में बैतूल जिले के लिए निम्र तिथियों को अवकाश घोषित करता हूं।

जारी आदेश के अनुसार इन स्थानीय अवकाशों में पहला अवकाश 19 मार्च 2025, बुधवार को रंगपंचमी पर्व के लिए, दूसरा अवकाश 02 जुलाई, 2025, बुधवार को मां ताप्ती जन्मोत्सव के लिए और तीसरा अवकाश 27 अगस्त 2025, बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी पर्व के लिए घोषित किए गए हैं। यह स्थानीय अवकाश कोषालय और उप कोषालयों पर लागू नहीं होंगे।


प्रदेश सरकार ने दी है इतनी छुट्टियां

इससे पहले राज्य सरकार ने दिसंबर माह में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था। इसमें वर्ष 2025 में कुल 22 सार्वजनिक या सामान्य अवकाश और 68 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए थे। सामान्य अवकाश जहां सभी को मिलेंगे वहीं ऐच्छिक अवकाशों में शासकीय कर्मचारी वर्ष भर में कोई भी 3 अवकाश ले सकता है।

वर्ष 2025 के लिए घोषित सामान्य अवकाशों की सूची


वर्ष 2025 के लिए घोषित ऐच्छिक अवकाशों की सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment