Big gift to employees: अब कर्मचारियों को मिलेगी 25 प्रतिशत ज्यादा ग्रेच्युटी, लाखों का फायदा, नोटिफिकेशन जारी

By
On:

Big gift to employees: केंद्र और विभिन्न प्रदेशों की सरकारों का प्रयास रहता है कि अपने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सौगात दे सकें। इसी कड़ी में अब हरियाणा राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने अब कर्मचारियों को 25 प्रतिशत ज्यादा ग्रेच्युटी देने का निर्णय लिया है। इससे कर्मचारियों को लाखों का फायदा होगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने ग्रेच्युटी बढ़ाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब वहां के कर्मचारियों को 25 प्रतिशत ज्यादा यानी 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी प्राप्त हो सकेगी। यह वृद्धि एक जनवरी 2025 से ही प्रभावी कर दी गई है।

बीते साल दिसंबर माह के आखिर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में हरियाणा सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2016 में संशोधन को मंजूरी दी गई थी। इसके अनुसार मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया गया था। शासन के इस निर्णय से हरियाणा के सरकारी विभागों में कार्यरत लगभग 72 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियम हरियाणा सिविल सेवा (पेंशन) संशोधन नियम 2024 कहा जाएगा। यह एक जनवरी 2024 से लागू होगा। वर्ष 2016 के नियम के अनुसार 20 लाख रुपये ग्रेच्युटी प्रदान की जाती थी। उसके स्थान पर अब 25 लाख रुपये बतौर ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी। एक जनवरी 2025 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को इस संशोधित ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment