Benefits of Broccoli Vegetable: ग्रामीण अंचलों में भी दिख रहा इस नई नवेली सब्जी का जलवा, ढूंढ कर खरीद रहे लोग

By
On:

अंकित सिंह तोमर, दामजीपुरा (Benefits of Broccoli Vegetable)। आज कल बाजारों में नई-नई वस्तुएं लगातार आ रही है। इनमें से कुछ जहां अपनी उपयोगिता के चलते तो कुछ नयेपन के चलते सहज ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है। अमूमन होता यही है कि दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक इन वस्तुओं की पहुंच होने में काफी देरी हो जाती है, लेकिन ब्रोकली ने बहुत जल्द ही दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक अपनी न केवल पहुंच बना ली है बल्कि इसकी डिमांड भी खूब बढ़ गई है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर भीमपुर ब्लॉक के आदिवासी अंचल दामजीपुरा के बाजार में भी बीते कई दिनों से ब्रोकली की बहार देखी जा रही है। इस नई नवेली सब्जी ने इस क्षेत्र में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। ताजी और गुणवत्ता वाली सब्जी होने की वजह से ग्राहकों के बीच इसकी डिमांड काफी बढ़ गई है। गोभी की तरह नजर आने से इसे लोग ब्रोकली गोभी के नाम से ही जानते हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस गोभी की खासियत इसका स्वाद, ताजगी और लंबे समय तक खराब न होने की क्षमता है। ग्राहकों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल होने के साथ-साथ यह बाजार में किसानों और विक्रेताओं के लिए भी अच्छा मुनाफा लेकर आ रही है। जानकारों का मानना है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो ब्रोकली गोभी सब्जी बाजार में और बड़ी जगह बना सकती है। दूसरी ओर इसकी लोकप्रियता को देख क्षेत्र के कई किसान भी इसकी खेती करने की योजना बनाने लगे हैं।

कैसी होती है यह सब्जी

ब्रोकली, गोभी की तरह दिखने वाली हरी सब्जी होती है। इसमें बड़े फूल सिर या पुष्पगुच्छ होते हैं, जो आमतौर पर गहरे हरे रंग के होते हैं। ये फूल एक पेड़ जैसी संरचना में होते हैं, जो मोटे डंठल से निकलते हैं। डंठल का रंग हल्का हरा होता है। ब्रोकली के फूलों के सिर के चारों ओर पत्तियां होती हैं। एकबारगी इसे देखने पर लगता है कि यह फूल गोभी ही है, जिसके फूल सफेद की जगह हरे रंग के हैं।

ब्रोकली सब्जी की यह हैं विशेषताएं

  • ब्रोकली में विटामिन ए, सी, के, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम भी होता है।
  • ब्रोकली को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • ब्रोकली को उगाने के लिए 60 से 75 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा होता है।
  • ब्रोकली को गमले में भी उगाया जा सकता है.
  • ब्रोकली को उबालकर या कच्चे सलाद में खाया जा सकता है।
  • ब्रोकली से कई तरह की टेस्टी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment