पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Horoscope today 05 January)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 05-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- षष्ठी 20:14:42,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 22 पौष गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 20:16:51,
योग- व्यतिपात 07:30:54, पश्चात-वरियान,
करण- कौलव 09:08:24, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- कुम्भ 14:33:50, पश्चात-मीन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:11,
सूर्यास्त- 17:37:09,
दिन काल- 10:20:58,
रात्रि काल- 13:39:09,
चंद्रोदय- 11:01:24,
चंद्रास्त- 23:15:29,
राहू काल- 16:20-17:37 अशुभ,
यम घंटा- 12:27-13:44 अशुभ,
अभिजित- 12:06-12:47 शुभ,
प्रदोष- 17:37-20:23 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:34-09:51,
लाभ- 09:51-11:09,
अमृत- 11:09-12:27,
शुभ- 13:44-15:02,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:37-19:20,
अमृत- 19:20-21:02,
चर- 21:02-22:44,
लाभ- 26:09-27:52,
शुभ- 29:34-31:16,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:16 – 08:08,
शुक्र- 08:08 – 08:59,
बुध- 08:59 – 09:51,
चन्द्र- 09:51 – 10:43,
शनि- 10:43 – 11:35,
बृहस्पति- 11:35 – 12:27,
मंगल- 12:27 – 13:18,
सूर्य- 13:18 – 14:10,
शुक्र- 14:10 – 15:02,
बुध- 15:02 – 15:54,
चन्द्र- 15:54 – 16:45,
शनि- 16:45 – 17:37,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:37 – 18:45,
मंगल- 18:45 – 19:54,
सूर्य- 19:54 – 21:02,
शुक्र- 21:02 – 22:10,
बुध- 22:10 – 23:18,
चन्द्र- 23:18 – 24:27,
शनि- 24:27 – 25:35,
बृहस्पति- 25:35 – 26:43,
मंगल- 26:43 – 27:52,
सूर्य- 27:52 – 28:59,
शुक्र- 28:59 – 30:08,
बुध- 30:08 – 31:16,
आज 5 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में आपका कोई योजना यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका मन धार्मिक कार्य में खूब लगेगा। परोपकार के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोग जल्दबाजी न करें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ समय आसानी से निकाल पाएंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ने से खुशी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनो भरा रहने वाला है। आध्यात्म के कार्यो में आपको काफी रुचि रहेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही है, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माताजी से आप कोई वादा कर सकते हैं। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में यदि धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – जमुनी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सूझ-बूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। बिजनेस में आप कोई निर्णय सोच विचार कर लें, भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर किसी बात को लेकर कोई झूठा आरोप लग सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन की आपको याद सता सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच विचार कर कहनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपके परिवार में धन को लेकर सदस्यों में कुछ मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और अपने बॉस से आप किसी प्रकार का कोई झूठ ना बोलें। आपको कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको राहत मिलेगी। यदि आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था तो आप उसका भी निपटारा करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने बिजनेस के लिए कोई कुछ नई रिसर्च कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपके खर्च बढ़ने से आपको टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नारंगी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, उनका अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। संतान को किसी नयी नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।