Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: इस राशि का खर्चों से भरा रहेगा दिन, बिजनेस में भी बना रहेगा उतार-चढ़ाव, देखें आज का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj Ka Rashifal 13 January 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 13-01-2025
लोहड़ी की अनन्त हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- पूर्णिमा 27:55:59,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 30 पौष गते,
नक्षत्र- आद्रा 10:37:08, पश्चात-पुनर्वसु,
योग- वैधृति 28:37:54,
करण- विष्टिभद्र 16:25:47, पश्चात-बव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:31,
सूर्यास्त- 17:43:25,
दिन काल- 10:26:53,
रात्रि काल- 13:33:01,
चंद्रोदय- 17:03:58,
चंद्रास्त- 31:37:37,
राहू काल- 08:35-09:53 अशुभ,
यम घंटा- 11:12-12:30 अशुभ,
अभिजित- 12:09-12:51 शुभ,
प्रदोष- 17:43-20:28 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 07:17-08:35,
शुभ- 09:53-11:12,
चर- 13:48-15:07,
लाभ- 15:07-16:25,
अमृत- 16:25-17:43,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:43-19:25,
लाभ- 22:48-24:30,
शुभ- 26:12-27:53,
अमृत- 27:53-29:35,
चर- 29:35-31:16,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 07:17 – 08:09,
शनि- 08:09 – 09:01,
बृहस्पति- 09:01 – 09:53,
मंगल- 09:53 – 10:45,
सूर्य- 10:45 – 11:38,
शुक्र- 11:38 – 12:30,
बुध- 12:30 – 13:22,
चन्द्र- 13:22 – 14:14,
शनि- 14:14 – 15:07,
बृहस्पति- 15:07 – 15:59,
मंगल- 15:59 – 16:51,
सूर्य- 16:51 – 17:43,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:43 – 18:51,
बुध- 18:51 – 19:59,
चन्द्र- 19:59 – 21:07,
शनि- 21:07 – 22:14,
बृहस्पति- 22:14 – 23:22,
मंगल- 23:22 – 24:30,
सूर्य- 24:30 – 25:38,
शुक्र- 25:38 – 26:45,
बुध- 26:45 – 27:53,
चन्द्र- 27:53 – 29:01,
शनि- 29:01 – 30:09,
बृहस्पति- 30:09 – 31:16,

आज 13 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आनंदमय में रहने वाला है। आप अपनी कारोबार मे कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिये मेहनत भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामों में यदि कुछ व्यवधान आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा। आपको अपने व्यवसाय में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कामकाज के लिए अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने कामों को योजना बनाकर करने की आवश्यकता है। आप अपने कार्य को घर व बाहर तालमेल बनाकर करें। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लगेगी। आप कुछ समय मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। महिला मित्रों से आप थोड़ा दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके बॉस आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई निर्णय आप बहुत ही सोच विचार कर लें। आपको किसी पुरानी गलती से के लिए पछतावा होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चा भरा रहने वाला है। बिजनेस में भी आपको उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपकी कोई डील यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम में आप हाथ आजमा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याग्रता बढ़ेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी होने की संभावना है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा। आपकी संतान किसी गलत काम में पड़ सकती है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को धैर्य रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में कामों में कोई गलती होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से विवादित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। भाई व बहनों से यदि आप कोई भी मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई मामला कानून में विवादित चल रहा है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। आप अपने खर्चे आसानी से कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप घर से बाहर न जाने दें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने किसी साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत मे लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरी में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरे जगह ट्राई कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपको अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment