Today Betul-indore Mandi Bhav: किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है। इसी सोच के साथ ‘बैतूल अपडेट’ के द्वारा रोजाना कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव उपलब्ध कराए जाते हैं। कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 16 जनवरी 2025 को विभिन्न जिंसों (फसलों) के भाव की जानकारी नीचे दी गई है।
इसी तरह मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है। प्रदेश भर में विभिन्न वस्तुओं के दामों में कमी या बढ़ोतरी में यहां के भावों की मुख्य भूमिका रहती है। कहा जाता है कि इंदौर का बाजार (Indore Market) ही प्रदेश भर के कारोबार की दशा और दिशा तय करता है।
यही कारण है कि प्रदेश भर के कारोबारियों की नजर इंदौर पर टिकी रहती है। अनाज के कारोबार की भी यही स्थिति है। राज्य भर के कारोबारी और किसान इंदौर मंडी के भाव पर नजर रखते हैं। उनकी यह तलाश आसान करने अब ‘बैतूल अपडेट’ द्वारा प्रतिदिन इंदौर मंडी के भाव उपलब्ध कराए जाएंगे।
Today Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में आज 16 जनवरी 2025 के भाव और आवक की स्थिति

Today Indore Mandi Bhav : आज 16 जनवरी 2025 को इंदौर मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव
सं.क्र. | फसल | कुल आवक (टन में) | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|---|---|
1 | सिंघाड़ा | 0.400000 | 6200.0000 | 6200.0000 | 6200.0000 |
2 | इमली | 10.100000 | 1000.0000 | 1000.0000 | 1000.0000 |
3 | मिर्ची | 1.072000 | 5190.0000 | 8500.0000 | 5190.0000 |
4 | लहसुन | 37.721110 | 500.0000 | 17500.0000 | 2000.0000 |
5 | मूंगफली | 8.000000 | 8000.0000 | 10000.0000 | 8000.0000 |
6 | सोयाबीन | 202.335000 | 2000.0000 | 4360.0000 | 4175.0000 |
7 | उड़द/उरदा | 31.250000 | 8600.0000 | 8600.0000 | 8600.0000 |
8 | डॉलर चना | 48.718000 | 9350.0000 | 11685.0000 | 10800.0000 |
9 | गेहूं | 150.299000 | 2000.0000 | 3265.0000 | 2950.0000 |
10 | मक्का/भुट्टा | 24.750000 | 7249.0000 | 7249.0000 | 7249.0000 |
11 | आलू | 377.817000 | 1136.0000 | 1734.0000 | 1576.0000 |
12 | प्याज | 288.330000 | 1083.0000 | 2375.0000 | 1083.0000 |
एक दर्जन से अधिक किसानों का लाखों का भुगतान अटका
बैतूल। समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बेचने वाले किसानों का भुगतान अटकने से किसानों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गई है। किसान अब राशि के लिए परेशान हो रहे हैं। जिले में एक दर्जन से अधिक किसानों का लाखों का भुगतान अभी अटका हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले लगभग एक दर्जन किसानों का 50 लाख रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है। 31 करोड़ के भुगतान में से 50 लाख की राशि किसानों को वितरित करना शेष रह गई है। खातों में कई प्रकार की खामियां होने के कारण किसानों को राशि नहीं मिल सकीं। अब किसानों के खातों को समितियों के माध्यम से दुरुस्त किया जा रहा है।
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीदी के लिए 3 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन किया था। खरीदी के लिए जिलेभर में 18 केन्द्र बनाए गए थे। बीते 31 दिसंबर तक सोयाबीन की खरीदी हुई। खरीदी बंद हुए एक पखवाड़े का समय बीत गया है। किसानों को उपज की राशि नहीं मिल पाई है। किसानों का कहना है कि राशि नहीं मिलने से जरूरी काम रूके पड़े हुए है। अब किसानों को समितियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
राशि भुगतान में आ रही यह समस्या
समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बेचने वाले कुछ किसानों के खातों में राशि नहीं आने का कारण यह है कि बैंक खातों में कई समस्याएं है, जिससे किसानों को भुगतान नहीं हो सका। अधिकारियों का कहना है कि किसानों ने पंजीयन के समय जो बैंक खाता नंबर दिया है, उनमें से कई किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं है। कई किसानों की केव्हायसी पूरी नहीं है।
कई किसानों ने बैंक का आईएफएससी कोड गलत भर दिया है, सहित कई प्रकार की दिक्कतें है, जिसके कारण किसानों के खातों में राशि नहीं आ पाई है। अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि राशि के भुगतान के लिए किसान उपज खरीदी करने वाली समिति के पास पहुंचकर सारी जानकारी नए सिरे से भरें। सही जानकारी देने पर किसानों के खाते में राशि आ जाएगी। समितियों द्वारा अब किसानों को खातों को अपडेट किया जा रहा है।
इनका कहना…
सोयाबीन बेचने वाले किसानों को शासन की तरफ से 31 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है, जिसमें से 50 लाख रुपए का भुगतान अटका है। किसानों के खाते अपडेट नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदीप गिरेवाल, डीएमओ, बैतूल