Indore-neemuch-ratlam mandi bhav: किसान भाइयों को विभिन्न कृषि उपजों के दैनिक भाव की जानकारी होना बेहद जरुरी है। इससे यह फायदा होता है कि वे अनजाने में अपनी उपज औने-पौने भाव में बेचने से बच जाते हैं। उपज का वाजिब भाव मिलने से उनकी महीनों तक की गई कड़ी मेहनत का सही फल प्राप्त हो जाता है। इसी सोच के साथ ‘बैतूल अपडेट’ के द्वारा रोजाना कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जाते हैं।
मध्यप्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर है। प्रदेश भर में विभिन्न वस्तुओं के दामों में कमी या बढ़ोतरी में यहां के भावों की मुख्य भूमिका रहती है। कहा जाता है कि इंदौर का बाजार (Indore Market) ही प्रदेश भर के कारोबार की दशा और दिशा तय करता है। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

- यह भी पढ़िएं:
यही कारण है कि प्रदेश भर के कारोबारियों की नजर इंदौर पर टिकी रहती है। अनाज के कारोबार की भी यही स्थिति है। राज्य भर के कारोबारी और किसान इंदौर मंडी के भाव पर नजर रखते हैं। उनकी यह तलाश आसान करने अब ‘बैतूल अपडेट’ द्वारा प्रतिदिन इंदौर मंडी के भाव उपलब्ध कराए जाएंगे। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

इनके अलावा प्रदेश की नीमच और रतलाम मंडी भी राज्य की प्रमुख मंडियों में शामिल हैं। यही कारण है कि किसान भाइयों और व्यापारियों को इन मंडियों के भाव जानने की उत्सुकता रहती है। यही कारण है कि अब इन मंडियों के भाव भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)

- यह भी पढ़िएं: Treron Phoenicoptera: मिलिए दुनिया के सबसे अनोखे पक्षी से, जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर
Indore mandi bhav: आज 8 मई को इंदौर मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|
इमली | 4500 | 10500 | 5000 |
लहसुन | 2000 | 10500 | 2500 |
सरसों | 5575 | 6400 | 5575 |
सोयाबीन | 2500 | 4275 | 3985 |
चना | 2605 | 5330 | 2605 |
डॉलर चना | 5425 | 10405 | 9400 |
मूंग | 6105 | 7940 | 6105 |
गेहूं | 2401 | 2896 | 2560 |
आलू | 1256 | 1325 | 1256 |
प्याज | 268 | 1141 | 268 |
Neemuch mandi bhav: आज 8 मई को नीमच मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|
इसबगोल | 8200 | 10881 | 8200 |
असगंध | 527 | 21200 | 527 |
जीरा | 13100 | 17700 | 13100 |
धनिया | 6714 | 7152 | 6714 |
मेथीदाना | 4750 | 5475 | 4750 |
लहसुन | 1500 | 10900 | 4900 |
अलसी | 7326 | 7425 | 7326 |
सोयाबीन | 3800 | 4290 | 3800 |
चना | 5425 | 5664 | 5425 |
मसूर या मसूरी | 5750 | 6199 | 5750 |
गेहूं | 2514 | 2976 | 2800 |
जौ | 2299 | 2320 | 2299 |
Ratlam mandi bhav: आज 8 मई को रतलाम मंडी में कृषि उपजों और सब्जियों के भाव (Indore-neemuch-ratlam mandi bhav)
रिपोर्ट – भुगतान पत्रक अनुसार
फसल | न्यूनतम दर | उचत्तम दर | मॉडल दर |
---|---|---|---|
लहसुन | 2601 | 8900 | 2601 |
सोयाबीन | 4100 | 4391 | 4200 |
डॉलर चना | 7650 | 8906 | 7650 |
मटर | 2850 | 4050 | 2850 |
गेहूं | 2295 | 2680 | 2416 |
प्याज | 200 | 1400 | 481 |
कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।
प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) अंतर्गत खेत तालाब, कूप रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढ़ा, बोरी बंधान सहित बारिश का पानी रोकने के लिए अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है। खंडवा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने कूप रिचार्ज पिट निर्माण में 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है।
4 हजार 700 का मिला था लक्ष्य, बनाए 4 हजार 838
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खंडवा जिले को 4 हजार 700 कूप रिचार्ज पिट बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे समय से पहले और लक्ष्य से अधिक पूरा कर लिया गया है। जिले में 4 हजार 838 कूप रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ खंडवा नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में 15 हजार कूप रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं, करीब 10 हजार का कार्य प्रगतिरत है।