Mukhyamantri kanya vivah dates: बैतूल जिले में इन तारीखों में होंगे मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह के आयोजन, तैयारियों के निर्देश

By
On:

Mukhyamantri kanya vivah dates: बैतूल। बैतूल जिले के नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत आमला एवं नगर पालिका आमला में 25 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मुलताई एवं नगर पालिका मुलताई में भी 25 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा।

भीमपुर, बैतूल, बैतूल बाजार भैंसदेही और प्रभात पट्टन (Mukhyamantri kanya vivah dates)

जनपद पंचायत भीमपुर में 30 अप्रैल को, जनपद पंचायत बैतूल, नगर पालिका बैतूल एवं नगर परिषद बैतूल बाजार में 2 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा। जनपद पंचायत भैंसदेही एवं नगर परिषद भैंसदेही तथा जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में 5 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा।

शाहपुर, चिचोली, आठनेर, घोड़ाडोंगरी और सारणी (Mukhyamantri kanya vivah dates)

जनपद पंचायत शाहपुर एवं नगर परिषद शाहपुर में 8 मई को, जनपद पंचायत चिचोली एवं नगर पालिका चिचोली में 16 मई को तथा जनपद पंचायत आठनेर, नगर परिषद आठनेर में 16 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा। इसके अलावा जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी एवं नगर परिषद घोड़ाडोंगरी, नगर पालिका सारनी में 22 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह का आयोजन होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment