Betul Water Supply: ताप्ती बैराज के प्रेशर वॉल्व में खराबी, माचना डैम से हुई सप्लाई, लाखापुर से भी लिया पानी

By
On:

Betul Water Supply: मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में गर्मी शुरू होते ही पानी की सप्लाई में समस्याएं आना शुरू हो गया है। हालांकि इस बीच नगर पालिका ने भी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। ताप्ती बैराज स्थित इंटकवेल के एक प्रेशर वाल्व में शनिवार सुबह से लीकेज आने के बाद बैराज से शहर को मिलने वाली सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके चलते रविवार माचना एनीकट से पानी सप्लाई की गई। इसके पहले शनिवार को नगर पालिका ने एहतियात के तौर पर 0.5 एमसीएम पानी लाखापुर से माचना डैम के लिए छोड़ दिया है। इस सीजन में नपा पहली बार मार्च माह के दूसरे सप्ताह में पानी ले रही है।

नपा सूत्रों की माने तो अब तक ताप्ती बैराज से शहर की सप्लाई जारी है। बैराज में दो एमसीएम से अधिक पानी होने का दावा किया जा रहा है। इतने पानी से मई-जून तक आसानी से पानी की सप्लाई की जा सकती है। हालांकि बारिश के बहाव में कुछ वर्ष पहले बैराज की साइड वाल्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे अभी भी कुछ पानी बह रहा है। इस बीच शनिवार सुबह बैराज में लगे एक प्रेसर वाल्व में बड़ा लीकेज आ गया है, इस वजह बैतूल शहर तक आने वाली सप्लाई बाधित हो गई।

बताया जा रहा है कि नपा ने कल से यह सप्लाई बंद कर दी है। प्रेसर वाल्व के रविवार शाम तक सुधरने के बाद सप्लाई शुरू होने की संभावना है। रविवार पूरे दिन नपा की जलशाखा की टीम ने बैराज पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाल्व को सुधारने के लिए तेजी से काम किया। इसके लिए जलशाखा प्रभारी ब्रजेश खानूरकर समेत टीम भी मौके पर गई थी। शाम तक इसकी मरम्मत हो जाएगी।

लाखापुर से लेना पड़ा पानी

ताप्ती बैराज का प्रेसर वाल्व खराब होने के बाद नपा की सांस फूल गई। इसके बाद आनन-फानन में नपा की जल शाखा अमले ने लाखापुर डैम का निरीक्षण किया और यहां से 0.5 एमसीएम पानी एहतियातन माचना एनीकट के लिए छुड़वाया है। शनिवार सुबह 11 बजे छोड़ा गया पानी रविवार दोपहर तक भीलावाड़ी तक पहुंच चुका है। पानी के लिए नपाकर्मी रास्ता भी क्लियर कर रहे हैं। सोमवार शाम तक लाखापुर का पानी एनीकट तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में करीब 14 फीट से अधिक ऊंचे एनीकट का जलस्तर फुल हो सकता है। फिलहाल एक दिन की सप्लाई के बाद यहां करीब 8 फीट पानी शेष रह गया है।

रिजर्व पानी रखना नपा की मजबूरी

भले ही प्रेसर वाल्व ठीक होने के बाद सोमवार से ताप्ती बैराज के पानी से नपा जल सप्लाई कर देगी, लेकिन हकीकत यह है कि इसी तरह की तकनीकी समस्या अचानक आई तो शहर के लोगों को पानी की सप्लाई करने के लिए एनीकट का पूरा पेट भरना जरूरी है। मार्च माह के दूसरे सप्ताह में नपा को लंबे समय बाद लाखापुर का पानी लेना पड़ रहा है। हालांकि यह वैकल्पिक व्यवस्था है।

माचना एनीकट को कर रहे फुल

इस संबंध में नगर पालिका की जल शाखा के प्रभारी ब्रजेश खानूरकर का कहना है कि बैराज के एक प्रेशर वाल्व में लीकेज आने के बाद शहर में होने वाली सप्लाई वहां से बंद कर दी गई है। रविवार को माचना एनीकट से शहर में सप्लाई की गई है। एहतियात के तौर पर लाखापुर से 0.5 एमसीएम पानी लेकर एनीकट को फुल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment