Betul News Today: कॉलेज की परीक्षा देने गए छात्र का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में सनसनी

By
On:

Betul News Today: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थानाक्षेत्र में प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बघोड़ा का निवासी और कॉलेज का छात्र दो दिन से लापता था। आज उसका शव कुएं में मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्र विगत 25 अप्रैल को बीएससी की परीक्षा देने के लिए आठनेर कॉलेज गया था। जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। रविवार को बिसनूर के पास सड़क किनारे एक कुएं में उसका शव बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित पिता उत्तमराव लिखितकर विगत 25 अप्रैल को सुबह परीक्षा देने आठनेर कॉलेज पहुंचा था। परीक्षा संपन्न होने के बाद वह अपने एक साथी के साथ गांव लौट रहा था। लौटते समय ग्राम टेंभुरनी के पास मोहित वाहन से उतर गया। इसके बाद करीब 11.30 बजे से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। जब रात तक मोहित घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। (Betul News Today)

स्थानीय लोगों ने देखा कुएं में शव (Betul News Today)

परिजनों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार दोपहर में ग्राम बिसनूर के पास आठनेर रोड किनारे स्थित एक कुएं में स्थानीय लोगों ने शव देखा। सूचना मिलने पर मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत अहाके मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान मोहित के रूप में की गई। (Betul News Today)

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस (Betul News Today)

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक बसंत अहाके ने बताया कि छात्र मोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर मोहित की मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। (Betul News Today)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment