Betul News Today: बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

By
On:

Betul News Today: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एक हिट एंड रन की घटना में 40 वर्षीय किसान रामकिशोर पवार की मौत हो गई। वे बैंक से पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरवानी निवासी रामकिशोर पीएनबी बैंक से पैसे निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। रामकिशोर पेशे से किसान थे और उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। इसलिए वह स्कूटी से खैरवानी से डहुआ आए थे। वापसी में गुरुवार शाम 5 बजे एक्सीडेंट हो गया। खैरवानी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकिशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद शव मौके पर पड़ा रहा। राहगीरों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मुलताई सरकारी अस्पताल से निजी एंबुलेंस शव लेने के लिए मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह शव का पीएम किया जाएगा।

थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment