Betul ki khabar: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार चिचोली विकासखंड के ग्राम चूना गोसाई में शनिवार देर रात्रि 12.30 बजे संयुक्त कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार चिचोली तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम चूना गोसाई के समीप स्थित ग्राम ढुमका रैयत में खेत में एक बोरिंग मशीन अवैध रूप से खड़ी पाई गई। (Betul ki khabar)

मशीन के संचालन संबंधी कोई वैध अनुमति दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए। पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत अवैध खनन को गंभीर अपराध मानते हुए तहसीलदार शाहपुर द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीन को जप्त कर लिया गया और उसे बीजादेही थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। (Betul ki khabar)
सौ साल पुराने अर्जुन कुंड की सफाई (Betul ki khabar)
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर के नेतृत्व में मप्र जन अभियान परिषद शाहपुर ब्लॉक द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम शाहपुर स्थित 100 वर्ष पुराने प्राकृतिक देवड़ा देव अर्जुन कुंड में श्रमदान कर साफ सफाई की गई। (Betul ki khabar)

आसपास के क्षेत्र को किया व्यवस्थित (Betul ki khabar)
इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से वर्षों पुराने इस ऐतिहासिक जलस्रोत को स्वच्छ एवं पुन: उपयोगी स्वरूप प्रदान किया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रमदान के माध्यम से न केवल कुंड की सफाई की गई, बल्कि उसके आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया गया। (Betul ki khabar)

दैयत बाबा घाट पर भी की गई सफाई (Betul ki khabar)
इसके अलावा माचना नदी बचाओ अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक श्रमदान कर माचना नदी के दईयत बाबा घाट पर सफाई कर स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने मिलकर जलकुम्भी को हटाने के लिए सक्रिय प्रयास किया। (Betul ki khabar)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com