Betul Health News: अब शाहपुर अस्पताल में सप्ताह में 2 दिन मिलेगी महिला चिकित्सक की सेवाएं

By
On:

Betul Health News: शाहपुर। अब शाहपुर क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में महिला चिकित्सक की लंबे समय से कमी देखी जा रही थी। जिसको लेकर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे। रोगी कल्याण समिति शाहपुर के सदस्य आशीष शुक्ला एवं श्रीमती अनुराधा वर्मा के द्वारा भी महिला चिकित्सक की उपलब्धता हेतु प्रयास जारी थे।

इन सभी के प्रयास रंग लाए और 20 मार्च को डॉ. कविता कोरी (पीजीएमओ, घोड़ाडोंगरी) को सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अटैच किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में महिला रोग चिकित्सक की कमी के कारण महिला मरीजों को बैतूल जाना पड़ता था। आम जनता काफी समय से यहां महिला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध कराने की मांग कर रही थी।

महिला मरीजों को अब नहीं जाना होगा बैतूल

क्षेत्र में महिला रोग विशेषज्ञ की मांग पूरी होने से हर्ष का माहौल है। अब महिलाओं को इलाज एवं प्रसव के लिए जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहीं पर हाईरिस्क गर्भवतियों को एवं चिन्हित महिलाओं के साथ ही महिला रोग से ग्रसित मरीजों की जांच व उपचार हो पाएंगे।

क्षेत्रवासियों ने माना विधायक का आभार

महिला रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता होने से क्षेत्रवासी खुश हैं। उन्होंने इसके लिए रोगी कल्याण समिति के सदस्य आशीष शुक्ला एवं श्रीमती अनुराधा वर्मा एवं लोकप्रिय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके का आभार माना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment