MP Rain Alert: अगले कुछ घंटों में इन आधा दर्जन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

By
On:

MP Rain Alert: पिछले पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से अभी मध्यप्रदेश से खत्म नहीं हुआ है। यही वजह है कि एक ओर जहां पूरे प्रदेश में सूर्यदेव आग बरसा रहे हैं वहीं दूसरी ओर अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 6 जिलों में बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज शुक्रवार को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। इनमें हाटपिपल्या में 15, आष्टा में 5, शाजापुर में 4, नागदा में 3.2, गुलाना में 3, गरोठ में 2.2, जावर में 2, सोनकच्छ में 1 और सुवासरा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


इन जिलों में आंधी-तूफान का असर (MP Rain Alert)

कई जिलों में तेज आंधी-तूफान की स्थिति रही। शाजापुर में 72, हरदा में 63, आगर में 53, सागर में 50, सतना में 32 और शहडोल में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। वहीं आगर, शाजापुर, मंदसौ, देवास, खंडवा, उज्जैन और सीहोर में वज्रपात और झंझावत की स्थिति बनी।

इन जिलों में रही गर्म रात, चली लू (MP Rain Alert)

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अब खुल चुका है। जिसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भोपाल और उज्जैन में गर्म रात रही वहीं रतलाम में लू का प्रभाव देखा गया। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहे। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े।

नर्मदापुरम में रहा सबसे ज्यादा तापमान (MP Rain Alert)

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थिति यह थी कि यह शहर देश के सबसे गर्म शहरों में 10वें स्थान पर रहा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य नगरों में भी तापमान के तीवर तीखे रहे। प्रदेश के 20 शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

किस शहर में कितना रहा तापमान (MP Rain Alert)

नर्मदापुरम के अलावा रतलाम में 43.2, गुना में 42.4, शाजापुर में 42.1, नरसिंहपुर व धार में 42, टीकमगढ़ में 41.5, सागर में 41.4, नौगांव, खजुराहो व मंडला में 41, खरगौन में 40.6, खंडवा व दमोह में 40.5, रायसेन में 40.4, शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां 42 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा भोपाल में 41.1, इंदौर में 40.4, उज्जैन में 41.5 और जबलपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान की यह रही स्थिति (MP Rain Alert)

बीती रात प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर और नरसिंहपुर में 22.2, सिंगरौली के देवरा में 22.3, छिंदवाड़ा में 22.6 और मंडला में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी (MP Rain Alert)

इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवा और शाजापुर में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसके बाद अगले 4 दिनों तक कहीं बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन…(MP Rain Alert)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment