MP Employee News : नए साल में कर्मचारियों की मौजा-मौजा, मध्यप्रदेश में वेतन में होगी बढ़ोतरी

By
On:

MP Employee News : नए साल में मध्यप्रदेश कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है, जिससे उनकी मौजा ही मौजा हो सकती है। यदि मंत्रियों के द्वारा दिए गए आश्वासन मूर्त रूप ले लिए तो प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वेतन बढ़ जाएगा। इससे उनका जीवनयापन मजे से हो सकेगा। दरअसल, प्रदेश के अंशकालीन, अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग के संबंध में मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस पर मंत्रियों द्वारा उन्हें ठोस आश्वासन दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रदेश भर से हजारों अंशकालीन, अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारी वेतनवृद्धि और नियमित करने की मांग लेकर भोपाल पहुंच गए थे। इन कर्मचारियों ने पहले शाहजहांनी पार्क में सभा की और फिर इनका प्रतिनिधि मंडल राज्य के विभिन्न मंत्रियों से मिला। कर्मचारी नेताओं ने मंत्रियों से प्रदेश के 23 हजार ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी, पंप चालक, रसोइए, चौकीदार आदि की वेतन वृद्धि की मांग की।

उन्होंने प्रदेश के पंचायत मंत्री, शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री व अन्य मंत्रियों के बंगलों पर जाकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। देर शाम मंत्रियों ने जल्द ही वेतनवृद्धि करने का आश्वासन दे दिया। मंत्रियों से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों से भोपाल आए कर्मचारी अपने-अपने घर वापस लौट गए।

नहीं हुआ अमल तो अब बड़ा आंदोलन

ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स एवं अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने इस बारे में कहा कि मंत्रियों ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का स्पष्ट आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंत्रियों ने जल्द ही वेतन वृद्धि करने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अब बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

काम काज हो गया था प्रभावित

प्रदेश भर के सफाई कर्मी, पंप चालक, रसोइए, चौकीदार आदि के भोपाल आ जाने से मंगलवार को ग्राम पंचायतों के कामकाज पर बड़ा असर पड़ा था। गांवों में पेयजल सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। इन कर्मचारियों को वेतन के रूप में महज 3 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं जिससे परिवार चलाना कठिन है। कर्मचारियों का कहना है कि यह हमारे हक की लड़ाई है। कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि वेतनवृद्धि में आनाकानी की तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment