MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर पचमढ़ी और शिमला से भी ज्यादा ठंडी

By
On:

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर बेहद तीखे बने हुए हैं। हालांकि ठंड के ट्रेंड बदल गया है। पहले जहां पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा था, वहीं अब पचमढ़ी में तापमान काफी बढ़ गया है। उसकी जगह प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान बेहद कम हो गया है। आलम यह है कि पचमढ़ी फिलहाल टॉप 5 में भी नहीं है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 29 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात को भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। भोपाल संभाग के जिलों में जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा वहीं इंदौर, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से कम और शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

बीती रात सबसे कम तापमान शहडोल के कल्याणपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंडला में 6.8, शाजापुर के गिरवर में 7.2, उमरिया में 7.4 और शिवपुरी के पिपरसमा में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पचमढ़ी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उससे कम बैतूल में 9.4, राजगढ़ और नौगांव में 8, जबलपुर में 8.5, भोपाल में 8.2, खजुराहो में 9.4 और रीवा में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाले स्थानों में देवास के कन्नौद में 14.5, नर्मदापुरम में 12.5, शिवपुरी में 12.3 और इंदौर में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान यहां

प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। कल सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा खरगौन में 30, बड़वानी के तालुन में 29.5, नर्मदापुरम में 29.3 और मंडला में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड की यह है वजह

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केवल रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी सर्दी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा है। यह ठंडी हवाएं पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर 278 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम ला रही है। इनकी रफ्तार एक ही दिन में 18 किलोमीटर बढ़ गई है। अभी जेट स्ट्रीम की ऊंचाई 12.6 किलोमीटर पर है। यह जब नीचे आएगी तो ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिणी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका भी असर दिख रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment