Sandipani School MP: एमपी की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब इस नाम से जाने जाएंगे सीएम राइज स्कूल, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

By
On:

Sandipani School MP: अब मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूल अतीत की बात हो जाएंगे। अब इन स्कूलों को इस नाम से नहीं जाना जाएगा। इन्हें नाम दिया जा रहा है। अब सीएम राइज स्कूल सांदीपनी स्कूल नाम से जाने-पहचाने जाएंगे। नाम परिवर्तन का यह ऐलान आज मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर किया। कार्यक्रम में सीएम ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय ऐतिहासिक है। यह नामकरण प्राचीन गुरू-शिष्य परंपरा को दर्शाने वाला है। सीएम राइज स्कूल नाम ऐसा लगता था, जैसे अंग्रेजों के जमाने का हो। इसलिए इसे बदलकर सांदीपनी ऋषि के नाम पर किया गया है।

उन्होंने स्कूल चलो अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण के समय भी चला था। भोपाल के अरोरा कॉलोनी में स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित किया।

सरकारी स्कूलों में भी उज्ज्वल भविष्य (Sandipani School MP)

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने से प्रतिभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सरकारी स्कूलों में भी छात्र उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई प्रसिद्ध हस्तियां इन सरकारी स्कूलों से ही पढ़कर निकली है। जिन्होंने अपने गांव-शहर और जिले का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

विशेष पोर्टल का किया शुभारंभ (Sandipani School MP)

इस अवसर पर शिक्षकों के समन्वय के लिए एक विशेष पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि जिन बच्चों ने किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ दिया है, उन्हें वापस स्कूल लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

तेजी से हो रहा औद्योगिक विकास (Sandipani School MP)

इस अवसर पर बच्चों को उन्होंने प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योगों की दृष्टि से पहले हमारा प्रदेश शून्य था, लेकिन अब प्रदेश का तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। इसके लिए सभी संभाग स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment