SBM Ghotala Betul: बैतूल। जिले की चिचोली और भीमपुर जनपद पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा योजनाओं में किए गए 13 करोड़ 21 लाख रुपए के कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस अब राजधानी भोपाल तक आक्रामक हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज आर्य के नेतृत्व में एक डेलिगेशन ने भोपाल पहुंचकर इस घोटाले से संबंधित दस्तावेज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को सौंपे।
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर मामले की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं जीतू पटवारी ने भी लोकायुक्त को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की बात कही है। कांग्रेस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे शासन-प्रशासन की भूमिका संदेह के घेरे में है। (SBM Ghotala Betul)
जनप्रतिनिधियों-अफसरों के निजी खातों में गई रकम (SBM Ghotala Betul)
दस्तावेजों के अनुसार घोटाले की रकम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के निजी खातों में ट्रांसफर की गई है और इसमें बीजेपी से जुड़े कई लोगों के नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो चिचोली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मनोज आर्य ने दस्तावेजों के साथ बताया कि यह घोटाला बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया है, जिसमें जनपद पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत सामने आई है। (SBM Ghotala Betul)
घोटाले में सत्ताधारी भाजपा के कई नेता शामिल (SBM Ghotala Betul)
दिग्विजय सिंह ने पत्र में उल्लेख किया कि इस घोटाले में जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से अधिकांश भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांजेक्शन की पुष्टि संबंधित व्यक्तियों के निजी बैंक खातों से हुई है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि जिस आहरण-वितरण अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से रकम निकाली गई, उनका नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। जिससे यह आशंका और मजबूत होती है कि उच्च स्तर पर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। (SBM Ghotala Betul)
अमृत सरोवर योजना मामले की भी जांच की मांग (SBM Ghotala Betul)
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत और संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तत्काल वहां से हटाया जाए, ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें। उन्होंने अमृत सरोवर योजना और भूमाफिया से सांठगांठ जैसे अन्य मामलों की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। (SBM Ghotala Betul)
- Read Also: Aaj ke betul mandi bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 23 अप्रैल 2025 के भाव और आवक की स्थिति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लोकायुक्त को लिखा पत्र (SBM Ghotala Betul)
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी लोकायुक्त को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह तो सिर्फ बैतूल जिले की दो जनपद पंचायतों की स्थिति है, पूरे प्रदेश में न जाने कितनी जगहों पर इसी तरह का गबन हो रहा होगा, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि चिचोली जनपद पंचायत में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर चिचोली में एक बड़ा आंदोलन करेगी। (SBM Ghotala Betul)
- Read Also: Cable Stay Bridge MP: एमपी में एक और केबल स्टे ब्रिज को हरी झंडी, 60 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा
प्रतिनिधि मंडल में यह रहे प्रमुख रूप से शामिल (SBM Ghotala Betul)
डेलिगेशन में मुख्य रूप से मनोज आर्य के साथ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, जनपद सलाहकार समिति अध्यक्ष तोप कुमार पटेल, अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य, प्रज्जवल आर्य, अमन खान आदि लोग शामिल रहे। (SBM Ghotala Betul)