Multai News : सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग, गेट भी हुआ लॉक, तीन लोग बुरी तरह झुलसे

By
On:

Multai News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम आष्टा में सोमवार शाम 7.30 बजे एक घर में सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। इसी बीच अचानक ही घर का गेट भी लॉक हो गया। जिससे परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि जिस समय सिलेंडर में आग लगी, उस समय घर में बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वह दूसरे कमरे में थे। इसलिए सुरक्षित बच गए। सिलेंडर की गैस खत्म हो जाने से आग अपने आप बुझ गई। यदि सिलेंडर में ज्यादा गैस रहती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। उमेश देशमुख ने बताया कि उनके घर के समीप रहने वाले लखन खातरकर 40 साल, केशोराव खातरकर 63 साल और गीता पति लखन 35 साल सिलेंडर की आग से झुलसे हैं।

घायल लखन ने बताया कि घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर अचानक लीकेज हो गया और चूल्हे की आग सिलेंडर तक पहुंच गई और सिलेंडर जलने लगा। जब वे सिलेंडर का रेगुलेटर निकालने पहुंचे तो सिलेंडर भभक गया और आग की चपेट में उनके सहित उनकी पत्नी एवं उनके पिता आ गए। जिससे तीनों बुरी तरह जल गए।

उमेश देशमुख ने अपने निजी वाहन से तीनों को मुलताई के सरकार अस्पताल में भर्ती कराया है। उमेश ने बताया कि चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे थे। सिलेंडर में गैस खत्म होने से सिलेंडर की आग अपने आप बुझ गई। यदि गैस ज्यादा होती तो सिलेंडर फट भी सकता था। फिलहाल तीनों को बैतूल रेफर किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment