Death in accident : स्टेट हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौत, दो घायल, लगा लम्बा जाम

By
On:

Death in accident : मुलताई। मुलताई-वरुड स्टेट हाईवे पर प्रभात पट्टन से गौनापुर के बीच सदाप्रसन्न घाट पर आज रविवार दोपहर 12 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, वही दो लोग घायल हो गए है। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सदा प्रसन्न घाट में लंबा जाम लगा हुआ था। अब ट्रैक्टर ट्रॉली को एक क्रेन की मदद से अलग करवाने का काम किया जा रहा है।

एसआई अमित पवार ने बताया कि ज़रूड महाराष्ट्र निवासी पंकज पिता वासुदेव राव कचरवे उम्र 35 साल अपने दो मित्रों के साथ खाद भरकर ट्रैक्टर ट्राली से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। सदा प्रसन्न घाट में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे कि ट्रैक्टर चालक पंकज ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके दो मित्र बुरी तरह घायल हो गए।

दोनों घायलों को निजी वाहन से वरुड के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घाट पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घाट के दोनों और लंबा जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने एक क्रेन बुलाकर मौके से ट्रैक्टर ट्राली हटाने का काम किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली हटाने के बाद जाम खुल पाएगा, घाट के दोनों और लंबा जाम लगा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment