Betul News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जिला मुख्यालय के समीप खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ताप्ती घाट पर शुक्रवार को अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। इससे हड़कंप मच गया। उस समय वहां दर्जनों लोग स्नान कर रहे थे। ऐसे में तैराकी जानने वालों ने बमुश्किल लोगों को किनारे लाया। कई किसानों की मोटरें भी पानी के तेज बहाव के कारण बह गई। इस बारे में जानकारी सामने आई है कि जल संसाधन विभाग ने घोघरी जलाशय से 15 सेमी पानी छोड़ा है। यह पानी जल निगम की डिमांड पर छोड़ने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जल निगम द्वारा डूब क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए काम किया जा रहा है। जल निगम ने कलेक्टर और जल संसधान विभाग से पिछले दिनों घोघरी जलाशय से पानी छोड़ने का आग्रह किया था। हालांकि विभाग ने इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की। शुक्रवार को अचानक घोघरी जलाशय से करीब 15 सेमी पानी छोड़ दिया गया। यह पानी गांव-कस्बों से होता हुआ दोपहर 12 बजे खेड़ी ताप्ती घाट में पहुंच गया। (Betul News Today)
कई लोग कर रहे थे नदी में स्नान (Betul News Today)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यहां पर पानी का तेज बहाव आया, तब नदी में कई लोग स्नान कर रहे थे। पानी बढ़ता देख यहां पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह तो संयोग है कि कुछ तैरने वालों ने बीच नदी से घाट किनारे तक स्नान करने वालों को सुरक्षित पहुंचाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि ताप्ती घाट पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों व स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कई किसानों की मोटरें भी बही (Betul News Today)
सिंचाई के लिए ताप्ती नदी से सटे कुछ खेतों में किसानों ने गुपचुप तरीके से मोटर भी लगाई थी। शुक्रवार को घोघरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण कई किसानों की मोटर तक बह गई। इससे उनका तगड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक किसानों की मोटर बह जाने के बाद उसे बचाने के भी प्रयास किए गए, लेकिन तेज बहाव के कारण मोटर आगे तक चली गई। हालांकि जलसंधान विभाग 15 सेमी पानी छोड़ने के बाद तेज बहाव जैसी स्थिति से इंकार कर रहा है, लेकिन घाट पर जिस तरह से हड़कंप मचा, उससे कई लोगों की जान पर बन आई थी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in