Betul News Today : बैतूल में खनिज विभाग ने वसूला 65.42 लाख का अर्थदंड, 109 प्रकरणों में कार्यवाही

By
On:

Betul News Today : बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में प्रदेश के विकास को नई गति मिली है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप रूप बैतूल जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी है। अप्रैल 2024 से 30 नवंबर 2024 तक खनिज विभाग द्वारा 109 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिसमें 65 लाख 42 हजार 786 का अर्थदंड वसूल किया गया।

इनमें अवैध उत्खनन के 13 प्रकरणों में 6 लाख 89 हजार 250 रूपए की राशि, अवैध परिवहन के 77 प्रकरणों में 46 लाख 39 हजार 268 रुपए तथा अवैध भंडारण के 19 प्रकरणों में 12 लाख 14 हजार 250 रुपए की राशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 नवंबर 2024 तक 44.64 करोड़ रुपए की राशि के रूप में राजस्व प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि नवीन रेत खदानों का चिन्हांकन कर खदानों को स्वीकृत करने एवं शिथिल खदानों को प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही जारी है।

एक वर्ष में विभाग की यह उपलब्धि

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष 2023-24 का वार्षिक लक्ष्य 75.03 करोड़ निर्धारित था, जिसके विरुद्ध 75.34 करोड़ राजस्व लक्ष्य प्राप्त किया गया एवं ग्रामीण अवसंरचना का वार्षिक लक्ष्य 16.58 के विरुद्ध 16.06 राजस्व लक्ष्य प्राप्त किया गया। अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर त्वरित कार्रवाई की गई। नवीन खनिज उपलब्धता वाले क्षेत्र की पहचान की जाकर 16 खदानें चिन्हित की गई, जिसमें से 8 खदानें स्वीकृत की जा चुकी है शेष 8 खदानों को स्वीकृत करने की कार्रवाई जारी है। इसके अलावा सफेद मिट्टी, व्हाई प्ले का नया ब्लॉक प्रस्तावित किया गया तथा ग्रेफाइट के 2 ब्लॉक चिन्हित किया जाकर स्वीकृति के लिए कार्रवाई जारी है।

आगामी 5 साल की यह है कार्य योजना

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि आगामी 5 सालों के लिए विभाग ने प्रस्तावित कार्य योजना बनाई है। इन प्रस्तावित कार्य योजनाओं में अधिक से अधिक खनि, उत्खनि पट्टों को स्वीकृत कर अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना तथा तकनीक का उपयोग कर गौन, मुख्य खनिज की खनि, उत्खनि पट्टों को घोषित किया जाकर त्वरित निराकरण करना शामिल है। इसके अलावा खनि, उत्खनि पट्टों को आधिकारिक राशि वसूल किया जाना एवं विभागीय अमले द्वारा पुलिस, राजस्व, वन, अन्य विभागों के सहयोग से संगठित कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment