Betul News Today: ब्लड बैंक के साथ डॉ अंकिता सीते को एक और जिम्मेदारी, इस कार्यक्रम की बनाई गईं नोडल अधिकारी

By
On:

Betul News Today: बैतूल। प्रशासकीय कार्य व्यवस्था के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बैतूल सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके ने जिला चिकित्सालय बैतूल (District Hospital Betul) में पदस्थ डॉ. अंकिता सीते (Dr. Ankita Seete) (पैथोलॉजी- पीजीएमओ) को उनके ब्लड बैंक कार्यों के साथ-साथ सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम (Sickle Cell Anaemia Control Programme) का जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में इसकी अधिकता देखी गई है। सरकार द्वारा इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। (Betul News Today)

डॉ. अंकिता सीते अब इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी और जिले में सिकल सेल से प्रभावित मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का कार्य करेंगी। उनकी जिम्मेदारी होगी कि जिले में इस बीमारी की स्क्रीनिंग, उपचार और जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किए जाएं। (Betul News Today)

डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि अब तक बैतूल जिले में 6 लाख से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है। जिनमें से 1,154 मरीज सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं, जबकि 5,504 लोग सिकल सेल वाहक हैं। इस बीमारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन, दवाओं की उपलब्धता और व्यापक जनजागरूकता अभियान आवश्यक हैं। (Betul News Today)

अप्रैल 2024 से 2025 तक कुल 862 सिकल सेल रोगियों को रक्त चढ़ाया गया। मार्च 2025 में 56 सिकल सेल रोगियों को रक्त चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में नियमित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, पहचान और उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा, प्रभावित मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। (Betul News Today)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment