Betul Health News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में स्थित सरकारी अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित हो रही थी। जिसके चलते बैतूल सीएचएमओ डॉ. राजेश परिहार शनिवार को यहां औचक निरीक्षण पर मुलताई पहुंचे।
उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों की जानकारी लीं। वहीं तीन दिन से भर्ती बिना अटेंडर वाले एक मरीज को बैतूल रेफर किया। सीएचएमओ डॉ. परिहार ने अस्पताल का निरीक्षण कर मौजूद डॉक्टर गजेंद्र मीणा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आसानी से मिल सकेगा इलाज (Betul Health News)
बताया जा रहा है कि बीएमओ डॉ. पंचम सिंह की छुट्टी को निरस्त कर दिया गया है। वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते प्रभातपट्टन में पदस्थ डॉक्टर मांझी को मुलताई अटैच किया गया है। इससे यहां बड़ी तादाद में आ रहे मरीजों को आसानी से उपचार मिल सकेगा। (Betul Health News)
और डॉक्टर किए जाएंगे नियुक्त (Betul Health News)
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएचएमओ डॉक्टर राजेश परिहार ने बताया कि मुलताई अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए जल्द ही यहां अन्य और डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा। (Betul Health News)