Betul Fire News: कोठे में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से पांच मवेशियों की मौत, तीन बुरी तरह झुलसे

By
On:

विजय सावरकर, मुलताई (Betul Fire News)। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बीती रात एक गांव में भीषण आग लग गई। आग मवेशियों के कोठे में लगी। इस घटना में 5 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 3 बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनका उपचार चल रहा है। आग लगने की इस घटना में किसान को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनावा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनेगांव में किसान राजू रघुवंशी के खेत में बने गाय के कोठे में रात 9.40 के लगभग अचानक भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मुलताई नगर पालिका की फायर टीम को दी गई।

सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मुलताई से मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कोठे में बंधे 5 मवेशियों की जलने से मौत हो गई। वहीं 3 मवेशी बुरी तरह से झुलस गए हैं।

आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर टीम में फायर कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार और गिरीश पिपले शामिल हैं। आग लगने और मवेशियों की मौत से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment